पृष्ठ:अहंकार.pdf/२५०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२२९
अहङ्कार

को भी उसकी बहनों की धर्मोन्नति के लिए काम में लाई । मैंने उससे सद्ग्रंथ में वर्णित देवकन्याओं और विदुषियों की क्रीतियों का अभिनय करने के लिए आदेश किया। उसने ईस्थर, डीबोरा जूडिथ, लाजरस की बहन मरियम, तया प्रभु मसीह की माता मरियम का अभिनय किया । पूज्य पिता, मै जानती हूँ कि आपका संयमशीन मन इन कृत्यों के विचार ही से कम्पित होता है; लेकिन आपने भी यदि उसे इन धार्मिक श्यों में देखा होता तो आपका हृदय पुलकित हो जाता। जब वह अपने खजूर के पत्तों- से सुन्दर हाथ आकाश को थोर उठानी थी, तो उसके लोचनों से सच्चे आँसुओं की वर्षा होने लगती थी। मैंने बहुत दिनों तक स्त्री-समुदाय पर शासन किया है और मेरा यह नियम है कि उनके स्वभाव और प्रवृत्तियों को अबहेलना न की जाय। सभी बीजों में एक समान फूल नहीं लगते, न सभी आत्माएँ समान रूप से निवृत्त होती हैं। यह बात भी न भूलनी चाहिए कि थायस ने अपने को ईश्वर के चरणों पर उस समय अर्पित किया जब उसका मुख-कमल पूर्ण विकास पर था, और ऐसा आत्म-समर्पण अगर अद्वितीय नहीं, तो बिरला अवश्य है। यह सौन्दर्य जो उसका स्वाभाविक आवरण है, तीन मास के विषम ताप पर भी अभी तक निष्प्रम नहीं हुआ है। अपनी इस बीमारी में उसकी निरन्तर यही इच्छा रही है कि आकाश को देखा करे ; इसलिए मैं नित्य प्रातःकाल उसे आंगन में कुएँ के पास, पुराने जंजीर के वृक्ष के नीचे, जिसकी छाया में इस आश्रम की अधिष्ठानियाँ उपदेश किया करती हैं, ले जाती हूँ। दयालु पिता, वह आपको वहीं मिलेगी। किन्तु, जल्दी कीजिये, क्योंकि ईश्वर का आदेश हो चुका है और आज की रात वह भुख कफन से ढक जायगा जो ईश्वर ने इस जगत् को लज्जित और उत्साहित करने के लिए बनाया है। यही