पृष्ठ:अहंकार.pdf/८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

भूमिका

योरप में फ्रांस का सरस साहित्य सर्वोत्तम है। फ्रेंच साहित्य में 'अनाटोले फ्रांस' का नाम अगर सर्वोच्च नही तो किसी से कम भी नहीं, और 'थायस' उन्हीं महोदय की एक अद्भुत रचना है–हाँ ऐसी विलक्षण साहित्यिक कृत्य को अद्भुत ही कहना उपयुक्त है। सत्यम्, सुन्दरम, शिवम्, इन तीनों ही गुणों का यहाँ ऐसा अनुपम समावेश हो गया है कि एक अंग्रेज़ समानोव के शब्दों में 'यह साहित्यिक अंगविन्यास' का आदर्श है। कथा बहुत पुरानी है, ईसा की दूसरी शताब्दी की। घटना ऐतिहासिक है। प्राचीन समय के नामों से कोई पुस्तक ऐतिहासिक नहीं होती–पुराने शिक्षा-लेख और ताम्रपत्र भी इतिहास नहीं है। इतिहास है किसी समय की भाषा और विचार को व्यक्त करना, और इस विषय में अनाटोले फ्रांस ने कमाल कर दिखाया है। वह १८०० वर्ष पहले की दुनिया की आप को सैर करा देता है, पुस्तक के पात्र प्राचीन वर्षों में वर्तमान काल के मनुष्य नहीं है, बल्कि उसी