पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१२९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
११६
आर्थिक भूगोल

आर्थिक भूगोल चीन और जापान संसार का अधिकांश रेशम उत्पन्न करते हैं। चीन से बहुत सा रेशम विदेशों को मेजा जाता है परन्तु जापान रेशम के कपड़े बना कर बाहर भेजता है । रेशम का सूत जापान से भारतवर्ष में बहुत श्राता है। इनके अतिरिक्त एशिया में फारस, एशिया-मायनर और ट्रांस काकेशिया ( Trans Caucasia ) में भी कीड़े पाले जाते हैं तथा थोड़ा रेशम उत्पन्न होता है। योरोप के अन्तर्गत इटली और माँस रेशम उत्पन्न करने वाले देशों में मुख्य है । इटली में मिलन ( Milan ) और फ्रांस में लियान्स (Lyons) रेशमा कपड़ा बनाने के मुख्य केन्द्र हैं। ग्रीस में भी कुछ रेशम उत्पन्न होता है। संसार में रेशम की उत्पत्ति क्रमशः बढ़ती जा रही है। किन्तु असली रेशम की स्थिति बहुत हवाँडोल है क्योंकि सन् १९२० के उपरान्त नकली रेशम बहुत बनने लगा है और क्रमश: नकली रेशम असली रेशम से घोर प्रतिद्वन्द्विता करने लगा है। ब्रिटेन, जर्मनी और संयुक्तराज्य अमेरिका बहुत सा रेशम इन देशों से . मँगाते हैं और रेशमी कपड़ा तैयार करते हैं। नकली रेशम का कपड़ा सस्ता होने के कारण अधिक बिकता है। फिर भी यह नहीं कहा जा सकता कि वह असली रेशम की खपत को बहुत अधिक घटा देगा। अभ्यास के प्रश्न १-शु-पालन के धंधे के लिए कैसे जलवायु और भूमि की आवश्यकता है। पशु पालन का धंधा कहाँ अधिक होता है। २-गौ मांस के धधे का वर्णन कीजिए और बतलाइए कि वह कहाँ अधिकतर केन्द्रित है और क्यों। -ऊन उत्पन्न करने वाले प्रमुख देश कौन से हैं और वहाँ ऊन का धंधा किस प्रकार होता है। ४-दूध और मक्खन के धंधे का संक्षिप्त विवरण दीजिए। ५-रेशम किन देशों में अधिकतर उत्पन्न होता है उनका संक्षित विवरण लिखिये। -पशुओं का खेती, मान ढोने तथा गमनागमन के साधनों को उपलब्ध करने में कितना उपयोग होता है विसत्तार पूर्वक लिखिए ।