पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१७४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
१६२
आर्थिक भूगोल

- $ १६२

आर्थिक भूगोल

(Marsula ) सिसली की, काप्री (Capri), नेपिरस की, शियान्टी ( Chianti) फ्लोरेन्स की प्रसिद्ध शराब हैं। स्पेन की शैरी (Sherry ) तथा पोर्तुगाल को पोर्ट (.Port ) भी बहुत. प्रसिद्ध हैं। हाक (.Rock) मोसले . ( Moselle ) जर्मनी की मशहूर. शराब हैं, किन्तु जर्मनी अधिक शराब उत्पन्न नहीं करता। कुछ वर्षों से आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका. अधिकाधिक. शराब ब्रिटेन को भेजते हैं। आस्ट्रेलिया और अफ्रीका की. शराब क्रमशः प्रसिद्धि प्राप्त करती जा रही है और उसकी उत्पत्ति भी बढ़ रही है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि आस्ट्रेलिया की शराब बहुत अच्छी होती है। दक्षिण आस्ट्रेलिया तथा विक्टोरिया में अंगूर की अधिक खेती होती है। दक्षिण अफ्रीका में केप कालौनी में अधिकतर. अंगूर की पैदावार होती है। दक्षिण अमेरिका में चाइल Chile) तथा अरजनटाइन ( Argentine ) में अंगूर की पैदावार अच्छी होती है । यद्यपि संयुक्तराज्य अमेरिका के दक्षिणी. माग तथा कैलीफोर्निया में अंगूर की पैदावार खूब होती है किन्तु शराब नहीं बनाई जाती । भूमध्यसागर के देशों में प्रतिवर्ष ५,५००,०००,००० गैलन शराब तैयार की जाती है। तम्बाकू ( Tobacco ) तम्बाकू पत्तियों से बनाई जाती है। तम्बाकू का प्रचार सारे संसार में. है। तम्बाकू का पौधा यद्यपि ऊष्ण कटिबन्ध तम्बाकू (Tropics ) की उपज है परन्तु यह बहुत प्रकार के · जलवायु में उत्पन्न हो सकता है। हाँ गरम तथा ठंडे रेगिस्तान इसके लिए अनुपयुक्त हैं। पाला तम्बाकू के लिए अत्यन्त हानिकर है। पत्ती के पकते समय गरमी की अधिक आवश्यकता होती है। तम्बाकू की खेती के लिए बहुत उपजाऊ भूमि की आवश्यकता होती है, चूना और पोटाश मिली हुई मिट्टी तम्बाकू की खेती के लिए अधिक उपयुक्त है। तम्याक् को अगणित जातियां हैं और उनके उपयोग भी भिन्न भिन्न हैं। तम्बाकू को बनाने में बहुत परिश्रम करना पड़ता है। तम्या उत्पन्न फरने वाले देश पत्तियों सुखा कर बाहर भेज देते हैं, किन्तु कुछ देशों में तम्बाकू की खपत देश के सिगरेट बनाने के कारखानों में ही हो जाती है। समुद्र के समीप उत्पन्न होने वाली तम्बाकू ( क्यूबा, सुमात्रा, मैनिला ) तिगार के लिए सर्वोत्तम होती हैं। पाइप के लिए सबसे अच्छी तम्बाकू .