पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१८३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
१७३
खेती की पैदावार भोज्य पदार्थ

खेती की पैदावार-औद्योगिक कच्चे पदार्थ १७३ . संसार में अधिकांश सन का छिलका योरोप में ही उत्पन्न होना है। रूस और बाल्टिक प्रदेश संसार की अधिकांश सन की पैदावार उत्पन्न करते हैं । इसके अतिरिक्त मध्य योरोप, आयरलैंड तथा उत्तरी इटली में भी सन की पैदावार होती है। किन्तु रूस तथा बाल्टिक प्रदेश से ही अधिकांश सन बाहर भेजा जाता है। भारतवर्ष संयुक्तराज्य अमेरिका, तथा अरजनटाइन में सन की खेती बोज के लिए की जाती है। अरजनटाइन सबसे अधिक सन का बीज उत्पन्न करता है । इसके अतिरिक्त रूस में भी सन का बीज उत्पन्न होता है। सन का बीज अधिकतर अरजनटाइन, रूस, तथा भारतवर्ष से विदेशों को भेजा जाता है। सन का छिलका अधिकतर वैलिजयम, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और जापान को जाता है और बीज अधिकतर संयुक्तराज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, बैल्जियम, हालैंड तथा डेनमार्क को जाता है। हैम्प ( Hemp ) एक प्रकार का सन है। किन्तु सन से यह अधिक मजबूत होता है। हैम्प की खेती के लिए भी सन की हैम्प ( Remp) ही भाँति उपजाऊ भूमि तथा जल की आवश्यकता फुलसन होती है किन्तु हैम्प की खेती में समय कम लगता है, हैम्प का अधिकतर उपयोग रस्सा बनाने में होता है। रूस में हैम्प सबसे अधिक उत्पन्न होता है। इसके अतिरिक्त इटली, कोरिया, हंगरी, चीन और भारतवर्ष में भी हैम्प की अच्छी पैदावार होती है। हैम्प के बीज का तेल निकाला जाता है जो सन के बीज की तरह साबुन पेंट तथा वार्निश बनाने के काम में आता है। हैम्प का बीज भी रूस से ही अधिकतर बाहर भेजा जाता है। भारतवर्ष में हैम्प की पत्ती का भाँग के रूप में उपयोग होता है। ब्रिटेन संयुक्तराज्य अमेरिका जर्मनी फ्रांस और जापान अधिकतर हैम्प बाहर से मंगाते हैं। और रूस तथा इटली अधिकतर हैम्प बाहर भेजते हैं। .. अन्य रेशेदार पदार्थ यह एक पौधे की लम्बी नुकीली पत्तियों से निकाला जाता है। इसका उपयोग रस्से बनाने में होता है । यह पौधा न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड का की विशेष उपज है। क्रमशः इसके रेशे का व्यापारिक सन ( Flax ) महत्व बढ़ता जाता है।