पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/१९६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१८६
आर्थिक भूगोल

न्यू मैक्सिको (New Mexico) और नवाडा (Nevada) रियासतें अधिकांश ताँबा उत्पन्न करती हैं। इनके अतिरिक्त मिचिगन (Michigan) की खानों से बहुत ताँबा निकलता है। संयुक्तराज्य अमेरिका के उपरान्त मैक्सिको (Mexico) सबसे अधिक ताँबा उत्पन्न करता है। यद्यपि संयुक्तराज्य अमेरिका की तुलना में वह बहुत कम होता है। इनके अतिरिक्त जापान, चाइल (Chile) पीरू (Peru) स्पेन, आस्ट्रेलिया, बैलजियन-काँगो (Belgian Congo), कनाडा, रूस, न्यूफाऊन्डलैंड (New-foundland ) जर्मनी, चैको-स्लावाकिया, दक्षिण अफ्रीका तथा क्यूबा (Cuba) ताँबा उत्पन्न करने वाले देशों में मुख्य हैं। अलास्का (Alaska) तथा यूनान (Yunan) में ताँबा अधिक पाया जाता है किन्तु अभी उसे खोदने का प्रयत्न नहीं किया गया। योरोप के देशों को ताँबे की बहुत अावश्यकता रहती है क्योंकि योरोप में ताँबा बहुत कम उत्पन्न होता है। संयुक्तराज्य अमेरिका पक्का ताँबा (Manufactured) तथा बैलिजयन काँगो कच्चा ताँबा विदेशों को सबसे अधिक भेजते हैं। ताँबा मांगाने वाले देशों में ब्रिटेन और जर्मनी प्रमुख हैं। आधे से अधिक ताँबा बिजली के तार बनाने में खप जाता है। शेष सिक्का बनाने, अन्य घातुओं में मिलाने, यंत्रों के बनाने, तथा मोटरकार तैयार करने के काम में आता है।

संसार में ताँबे की उत्पत्ति
(Copper Production in the World)

देश
संसार की कुल उत्पत्ति प्रतिशत
 
संयुक्तराज्य अमेरिका
२८.८%
 
चिली (Chile)
१७.३%
 
रोडेशिया (Rhodesia)
११.४%
 
कनाडा
११.३%
 
बैलजियन कांगों
५.९%
 
सोवियत रूस
४.७%
 
जापान
४.५%
 
मैक्सिको
२%
 
पेरू (Peru)
१.७%
 
स्पेन
१.३%
 
अन्य सब देश
११.१%