पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२०७
मुख्य धंधे-खनिज सम्पति

मुख्य धन्धे-खनिज सम्पत्ति २०७ संयुक्तराज्य अमेरिका (U.S. A.) संसार में सबसे अधिक तेल प्रति वर्ष उत्पन्न करता है। यही नहीं उसका अनुमानित तेल राशि भी संसार में सबसे अधिक है। संयुक्तराज्य अमेरिका के उपरान्त रूस तथा फारस और इराक ( मेसोपोटेमिया ) में सबसे अधिक तेल. पाया जाता है। संसार में संयुक्तराज्य अमेरिका तपा वैनीजुला ( Venezula ) सबसे अधिक तेल विदेशों को भेजते हैं, परन्तु संयुक्तराज्य अमेरिका संसार में सबसे अधिक तेल मँगाता भी है। इसका कारण यह है कि संयुक्तराज्य अमेरिका में तेल शोधक कारखाने ( Refineries ) बहुत हैं . जहाँ दक्षिणी अमेरिका की खानों का कच्चा तेल शुद्ध होने के लिए पाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के अतिरिक्त ब्रिटेन और जर्मनी भी बहुत अधिक तेल विदेशों से मँगाते हैं। PETROLEUM • Petroleuro .- साथ अभी तक तेल के सम्बन्ध में यह निश्चित रूप से ज्ञात नहीं है कि संसार में कितना तेल है। नई नई खानों को ढूंढने का प्रयत्न जारी है, हो तेल निकालने के तरीकों में सुधार और परिवर्तन किये जा रहे हैं। साधारणतः जब तेल का कुत्रा खोदा जाता है तो गैस अथवा पानी के दबाव के कारण तेल स्वयं ऊपर या जाता है। यदि तेल स्वयं ऊपर नहीं आता तो फिर कुयें में पम्प करके तेल को निकालते हैं। इसके उपरान्त कुयें को छोड़ दिया जाता है। ऐसा अनुमान किया जाता है कि काफी तेल (५० प्रतिशत) चट्टानों के भीतर ही रह जाता है, क्योंकि एक सीमा के बाद पम्प करने में खर्चा बहुत अधिक पड़ता है। भिन्न भिन्न प्रदेशों के कुत्रों का जीवन भिन्न होता है। कोई देर में समाप्त होते हैं तो कोई कोई शीघ्र समाप्त हो जाते हैं।