पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२४१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२३१
गौण उधोग-धंधे

तथा गौण उद्योग-धन्धे २३१. जापान सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण हैं। पिछले वर्षों में लंकाशायर के धंधे को अन्य देशों की प्रतिस्पर्धा के कारण गहरा धक्का लगा है और क्रमशः लंका. शायर की उत्पत्ति पहले से कुछ कम होती जा रही है। हाँ जापान ने पिछले वर्षों में बहुत उन्नति कर ली है। प्रतिवर्ष वह अधिकाधिक सस्ता कपड़ा बनाकर पूर्वी एशिया के बाजारों में बेचता है। किन्तु चीन से युद्ध में फंस जाने के कारण उसके धंधे की गति भी कुछ वर्षों के लिए मंद पड़ गई। एशिया के बाजारों में प्रथम योरोपीय महाड्डद्ध (१९१४ ) के पूर्व लंकाशायर का ही प्राधान्य था । जापान का सूती कपड़े का धंधा उस समय शैशव अवस्था में था । किन्तु महायुद्ध के दिनों में लंकाशायर का कपड़ा पाना बंद हो गया। इस कारण जापान को अपूर्व अवसर मिला । सच तो यह है कि उस समय भारत तथा अन्य एशियाई देशों में सूती कपड़े का अकाल पड़ गया। युद्ध के समय भारतवर्ष के सूती कपड़े का व्यवसाय भी चमका किन्तु जापान के सूती वस्त्र व्यवसाय ने तो आश्चर्य जनक उन्नति कर ली। चीन, भारतवर्ष, अन्य एशियाई देशों के बाजारों को जापान ने हथिया लिया। यद्यपि प्रथम योरोपीय युद्ध के समाप्त होने पर लंकाशायर का माल भारतीय तथा अन्य उपनिवेशों में फिर श्राने लगा किन्तु जापान और संयुक्तराज्य अमेरिका के सूती वस्त्र व्यवसाय की उन चार वर्षों में जो आशातीत उन्नति हो गई उसके फल स्वरूप लंकाशायर के दो प्रबल प्रतिद्वन्द्वी उत्पन्न हो गए। यही नहीं भारतवर्ष तथा चीन इत्यादि देशों में भी सूती वन व्यवसाय पनप उठा। अतएव लंकाशायर का वन व्यवसाय पूर्व स्थिति को नहीं पहुंच सका । सूती कपड़े का प्रधान केन्द्र लंकाशायर का प्रान्त है। यह कांऊटी यद्यपि पहाड़ियों से भरी हुई है परन्तु पहाड़िया अधिक ब्रिटेन का सूती ऊँची नहीं हैं। यहाँ कोयले की खानें भी बहुत कपड़े का धंधा इन्हीं खानों के समीप कपड़े के केन्द्र स्थापित हैं। लंका- शायर के. अतिरिक्त यार्कशायर, डरबीशायर, तपा. चेशायर ( Cl.eshire ) में सूती कपड़े के कारखाने हैं। ब्रिटेन अन्य सब देशों से अधिक कपड़ा बनाता है। ब्रिटेन के सूती धंधे की उन्नति के मुख्य कारणों का हम दिग्दर्शन ऊपर. करा चुके हैं। जलवायु, कोयला, कुशल श्रमजीवी, बाज़ार पर प्रभुत्व, और माल ले जाने की सुविधा के ही कारण यहाँ का धन्धा इतनी अधिक उन्नति कर गया है। ब्रिटेन में कपास उत्पन्न नहीं होती क्योंकि यहां के जलवायु में कपास उत्पन्न हो ही नहीं सकती । अतएव कपास संयुक्तराज्य अमेरिका से मँगाई 1. -