पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/२७९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२६९
व्यापारिक मार्ग तथा व्यापारिक केंद्र

व्यापारिक मार्ग तथा व्यापारिक केन्द्र २६९ . यह है कि इसमें बाढ़ बहुत आती है । श्रोहियो जो मिसिसीपी की सहायक नदी है पैसेलवेनिया तक खेई जा सकती है और उससे कोयले का व्यापार बहुत होता है । मिसूरी जो मिसिसीपी से सेंट लुइस पर मिलती है राकी पहाड़ों तक खेई जा सकती है। क्योंकि मिसिसीपी और सेंट लारेंस समाप से ही निकलती हैं इस कारण दोनों को एक नहर से जोड़ दिया गया है। फ्रांस के जलमार्ग भी बहुत पूर्ण हैं । फ्रांस में सभी महत्वपूर्ण नदियों को एक दूसरे से जोड़ दिया गया है। फ्रांसको अधिकांश फ्रांस के जलमार्ग नदियाँ खेने योग्य हैं और पहाड़ी प्रदेशों को छोड़कर जहाँ से वे निकलती है अधिकांश लम्बाई में खेई जा सकती हैं। रोन नदी अधिक महत्वपूर्ण जलमार्ग नहीं है। किन्तु सेश्रोन (Suone ) नदी अत्यन्त महत्वपूर्ण जलमार्ग है। सीन नदी बरगंडी की पहाड़ियों से निकल कर पैरिस के प्रदेश में से होकर इंग्लिश चैनल में गिरती है । यह एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है । लायर बिस्के की खाड़ी में गिरती है और एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग है । ड्रोन ( Drodogne) और गैरोन ( Gurone ) भी महत्व पूर्ण व्यापारिक मार्ग हैं। रूस में बहुत बड़ी बड़ी नदियां हैं किन्तु वे या तो उत्तरीय महासागर में गिरती हैं अथवा काला सागर, बास्टिक समुद्र और रूस की नदियाँ कैस्पियन सागर में गिरती हैं यही इनका बड़ा दोष है। क्योंकि उत्तरीय महासागर बर्फ से जमा रहता है और कैस्पियन सागर बंद समुद्र है । बाल्टिक समुद्र और काला सागर भीतरी समुद्र हैं। यह दोष होते हुए भी रूस को नदिया अत्यन्त महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग हैं। वोल्गा योरोर को दूसरी महत्वपूर्ण नदी है । इस नदी के द्वारा उत्तर और दक्षिण रूस का व्यापार होता है। यह रूस के उत्तरी भाग को दक्षिण से मिलाती है.। क्योंकि यह कै स्पियन सागर में गिरती है जो बंद समुद्र है यह केवल रूस के व्यापार के ही लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण अमेरिका के जलमार्ग व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं । अमेजन नद इस महाद्वीप की सबसे बड़ी नदी है। दक्षिण अमेरिका वर्षा के मौसम में अपनी सहायक नदियों सहित वह के जलमार्ग ५०,००० मील का जलमार्ग प्रस्तुत करती है जिसमें नावें श्रा जा सकती हैं किन्तु सूखे मौसम में केवल २०,००० मील का जल मार्ग ही नावों के योग्य रहता है । यद्यपि अमेजन नद एक बड़ा जलमार्ग है किन्तु इस प्रदेश में जनसंख्या बहुत कम होने के कारण