पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३०१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२९१
व्यापारिक मार्ग तथा व्यापारिक केंद्र

व्यापारिक मार्ग तथा व्यापारिक केन्द्र २६१ तैयार माल बाहर से पाता है तथा तैयार माल, नमक शक्कर, तथा दूध और मक्खन बाहर भेजता है। अब ऐम्स वैसर और हंसा नहर के बन जाने से रूर के औद्योगिक प्रदेश से सीधा सम्बंध जलमार्ग द्वारा हो गया है इस कारण राटर्डम और ऐन्टवर्प का बहुत सा व्यापार हैम्बर्ग ने खींच लिया है। राटर्डम राइन की सहायक नदी न्यू-मास ( New mass ) पर स्थित है और उसको समुद्र से एक गहरी नहर ( New राईम waterway ) से जोड़ दिया गया है। यह जर्मनी के प्रसिद्ध औद्योगिक प्रदेश वैस्ट फैलिया तथा अन्य श्रौद्योगिक केन्द्र तथा हालैंड और बैलजियम इसका व्यापार क्षेत्र हैं। हंसा नहरं के बन जाने से र प्रदेश का व्यापार हैम्बर्ग की ओर चला जाता है। यह बैलजियम का बंदरगाह है चौर शेल्ड ( Scheldt) के मुहाने पर स्थित है। यह संसार का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण बंदर- एंटवर्प गाह है। यह एक केन्द्रीय बन्दरगाह ( Entrepot Port) है इसके व्यापार क्षेत्र में बैलजियम, पूर्वीय फ्रांस, राइन की घाटी तथा रुर. का प्रदेश सम्मिलित है। यह राटर्डम और हैम्बर्ग का प्रतिद्वन्दी ब्रदरगाह है। - फ्रांस का प्रमुख बंदरगाह है । यह बंदरगाह रोन के मुहाने से ३० मील दूर है । रोन के मुहाने पर होने के कारण यह अत्यन्त मार्सलीज महत्वपूर्ण हो गया है । एक गहरी नदी द्वारा रोन से (Masscilles.) जोड़ दिया गया है। स्वेज नहर के बन जाने से यह पूर्व से अत्यधिक व्यापार करता है। इसके अतिरिक्त उत्तरी अफ्रीका तथा फ्रैंच अफ्रीका से भी यह बहुत व्यापार करता है। इस बंदरगाह पर गेहूँ, तिलहन, शक्कर, कहवा, खाने, रेशम तथा मसाला बाहर से आता है। उत्तरीय अमेरिका के मुख्य बंदरगाह मांट्रियल, न्यू-यार्क, बोस्टन, हैलीफैक्स, न्यू अरलियन्स, मोबाइल, और ग्लवैस्टन उत्तरीय अटलांटिक महासागर पर और सैन फ्रैंसिसको,सियेटल, अमेरिका बैंकोवर, पोर्टलैंड और ओकलैंड प्रशान्त महासागर पर मुख्य बंदरगाह हैं। अटलांटिक महासागर के बंदरगाहों के व्यापार-प्रदेश बहुत उन्नत और धनी हैं किन्तुं प्रशान्त महासागर के बन्दर- गाहों का व्यापार क्षेत्र पनी नहीं हैं।