पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३०९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२९९
जनसंख्या और नगर


नगर स्वयं ही उदय नहीं हो जाते | उनके बसने के कुछ कारण होते .:. 'हैं। व्यापार नगरों के निर्माण को मुख्यतः सहायक नगरों के वसने होता है किन्तु बहुधा ऐसा भी होता हैं. कि नगर के 'का कारण बसने का मूल कारण और कुछ होता है और जब नगर बस जाता है तो वहां व्यापार की वृद्धि होती है। हम संक्षेप में यहाँ नगर बसने के कारणों का उल्लेख करेंगे। २. धार्मिक स्थान धार्मिक स्थान महत्वपूर्ण नगर बन जाते हैं। धार्मिक भावना से प्रेरित होकर लाखों व्यक्ति वहाँ तीर्थ यात्रा करने आते हैं इस कारण फिर वहां व्यापार इत्यादि की भी वृद्धि हो जाती है।- मका, मदीना रेगिस्तान में इसी कारण नगर बन सके, बनारस तथा हरिदार भी धार्मिक स्थान होने के कारण ही महत्वपूर्ण हैं। २. स्वास्थपद स्पान-बहुत से स्पांन इस कारण नगर बन गए हैं कि वे स्वास्थ्य प्रद हैं या मनोरंजन के स्पान हैं या उनका दृश्य अच्छा है जहाँ लोग कलकारखानों के नगरों में काम करने के पश्चात् छुट्टी मनाते हैं और थकावट को दूर करते हैं। पहाड़ी स्थान तथा समुद्र के किनारे छोटे छोटे स्थान इसी कारण नगर बन जाते हैं। भारतवर्ष में नैनीताल, मसूरी इत्यादि इसी कारण महत्वपूर्ण बन गए हैं कि वे गरमियों में भी ठंडे रहते हैं। गरमी के दिनों में लाखों श्रादमी इन पहाड़ी स्थानों पर जाते हैं। योरोप में समुद्र के किनारे इसी प्रकार बहुत से स्पान हैं जहां लोग छुट्टियों में रहने जाते हैं। ३, खनिज केन्द्र-जहाँ खनिज पदार्थ निकलते हैं वहाँ भी नगर वस जाते हैं। पश्चिमी आस्ट्रेलिया में कालगूी और कालगूढी सोने की खानों के केन्द्र हैं वे मरुभूमि में बसे हुए हैं यद्यपि उन नगरों के लिए ४०० मील दूरी से पानी पाइप लाइनों द्वारा ले जाना पड़ता है। बंगाल और बिहार की कोयले की खानों के प्रदेश में बहुत से नगर बस गए हैं। ४. जिस स्थान पर दो प्रदेशों का मिलन होता हो वहाँ भी नगर बस जाता है क्योंकि वहाँ उन दोनों देशों की पैदावार का विनिमय होता है। उदाहरण के लिए आल्पस के नीचे मिलन नगर बसा है। यहां इटली के मैदान तथा पाल्पस प्रदेश की पैदावार का विनिमय होता है। ५. जहाँ जलविद्युत् तैयार की जाती है वहाँ भी नगर बस जाते हैं। उदाहरण के लिए संयुक्तराज्य अमेरिका में सेंदपाल, बफैलो, मिनियापोलिस इत्यादि।