पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३४४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३३५
मुख्य व्यापारिक देश

मोटे अक्षरमुख्य व्यापारिक देश ३३५ की खानों के समीप केन्द्रित हैं। इनके अतिरिक्त फ्रांस के दक्षिण पूर्व के जिलों में भी उद्योग धन्धे केन्द्रित हैं। उत्तर का औद्योगिक प्रदेश जर्मनी के द्वारा (१९४. के युद्ध में ) अपने अधिकार में कर लिया गया । सूती कपड़े को धन्धा फ्रांस का अत्यन्त महत्व पूर्ण धन्धा है। अलसेस तथा लोरन प्रान्त इस धन्धे के मुख्य प्रदेश हैं। वोसजेज़ ( Vosges )की घाटियों में सती कपड़ा कों पर बहुत समय से तैयार किया जाता है। मुलहाऊस तथा कोलभर इस धन्धे के प्रधान केन्द्र हैं। सेंट-डी यपीनल (St. de Epinal ) में भी सूती कपड़े का धन्धा केन्द्रित है। रेशम का धन्धा दक्षिण में केन्द्रित है। लियान ( Lyons ) तथा सेंट इटने (St. Ltienne ) इसके मुख्य केन्द्र हैं। लियान तथा इटने का जल रंगाई के लिए बहुत उपयोगी है। इनके अतिरिक्त रोम्स तथा पैरिस में भी यह धन्धा होता है। उत्तर-पूर्व में नैन्सी तथा लागवे के जिलों में लोहा मिलता है, इस कारण इस प्रदेश में लोहे का धन्धा पनप गया है। किन्तु लोहा गलाने के लिए कोयला जर्मनी तथा बैलजियम से मंगाना पड़ता है। जाट (Creusot.) लोहे के धन्धे का प्रधान केन्द्र हैं। यहाँ मशीन, ऐजिन, रेल के डिब्बे तथा अन्य भारी वस्तुएँ बनती हैं। बाई ( Briey ) के वेसिन में लोहे का धन्धा खूब उन्नत हुआ है और स्टील के कारखाने ' भी स्थापित किए गए हैं। लिली तथा पैरिस में लोहे के कारखाने हैं। ऊनी कपड़े का धन्धा अधिकतर उत्तर में पाया जाता है। उत्तर में ऊन अधिक उत्पन्न होता है, कोयला समीप ही मिलता है। इस कारण यहाँ धन्धा उन्नति कर गया है। पैरिस ऊन की प्रधान मंडी है। ऊन का धन्धा फ्रांस का मुख्य धन्धा है। रौबेक्स ( Roubaix ), रीम्स ( Reims ) तथा श्रमीन्स ( Amiens ) इसके मुख्य केन्द्र हैं। इनके अतिरिक्त चीनी मिट्टी के बर्तन, शीशे के बर्तन तथा घड़ियों का धन्धा भी फ्रांस के उत्तर में होता है। फ्रांस के जलमार्ग बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। यहाँ पृथ्वी समथल है। इस कारणं नावों के आने जाने में कोई रुकावट नहीं होती। जलमार्ग फ्रांस के पूर्व तथा पश्चिम की नदियों से जो नहरें निकाली गई हैं वे वहाँ के मुख्य मार्ग हैं। इनमें मारनी. राइन-नहर ( Marne Rhinne cannl ) अधिक महात्वपूर्ण है जो राइन और सीन के जलमार्गों को जोड़ती है। बरगडी की नहर सीन और रोन नदियों 1