पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३४८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३३९
मुख्य व्यापारिक देश

मुख्य व्यापारिक देश और उससे जलशक्ति उत्पन्न की गई है। इनके अतिरिक्त ब्लैक फारेस्ट ( Black forest ) तथा वोजे ( Vosges ) प्रदेश की नदियों से भी विद्युत उत्पन्न की जाती है। राइन की घाटी अत्यन्त उपजाऊ प्रदेश है, यही कारण है कि यहां खेती बारी अधिक होती है और जनसंख्या घनी आबाद राइन का प्रदेश है। यह घाटी दोनों ओर पहाड़ों से घिरी है इस कारण (Rhine ). ठंडी हवाये इस.प्रदेश तक नहीं पहुँच सकती और बसंत के मौसम में यहाँ गरमी रहती है । इस प्रान्त में खेती बारी ही मुख्य धन्धा है। यौं अंगूर बहुत अधिक उत्पन्न होता है। पर्वतों के ढालों तथा मैदानों में अंगूर की खेती होती है। इसके अतिरिक्त हाप्स ( Hops ), तम्बाकू तथा चुकन्दर भी यहाँ बहुतायत से उत्पन्न होता है। इस कारण शराब, शक्कर, तथा सिगरेट बनाने का धन्धा यहाँ बहुत उन्नति कर गया है। राइन घाटी के समीप ही कुछ पर्वतीय प्रदेश हैं जिनमें ब्लैक फारेस्ट (Black forest) मुख्य है । इन वनों में पाइन के वृक्षों की भरमार है। लकड़ी का धन्धा यहाँ का मुख्य धन्धा है। लकड़ी के खिलौने, घड़िय', वाद्य (बाजे ) तथा दूसरी तरह का लकड़ो का सामान यहाँ बहुत बनता है। ओडेन-वाल्ड (Odenwald ) में भी लकड़ी का धन्धा खूब पनप गया है। इसके पश्चिमी ढाल पर फलों के बाग लगाये गए हैं। यह प्रदेश अधिक उपजाक नहीं है। घास के मैदान यहां अधिक हैं जिन पर गायें तथा अन्य पशु बहुत अधिक संख्या में चराये जूरा (Jura) जाते हैं। उपजाऊ स्थानों में खेती बारी भी होती है। न्यूरम्बर्ग ( Neuremberg ) में लिथो का पत्थर मिलता है। संसार भर में यहाँ से ही लियो का पत्थर भेजा जाता है। यहाँ लोहे को भी बहुत सी खाने हैं। उचर के नीचे मैदान यद्यपि बहुत उपजाऊ नहीं हैं इस कारण यहाँ बहुत अच्छी फसल उत्पन्न नहीं की जा सकती, फिर उत्तर के नीचे भी इस विशाल भू भाग में खेती बहुत होती हैं। मैदान इस प्रदेश का क्षेत्रफल लगभग ८०,००० वर्ग मील है। परन्तु उसमें आधी भूमि खेती बारी के काम आती है । जई (Rye ) यहां की मुख्य पैदावार है। समस्त जर्मनी की दो तिहाई जई ( Bye) इस प्रदेश में उत्पन्न की जाती है। -