पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३५५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३४६
आर्थिक भूगोल

आर्थिक भूगोले । ) योजनाओं की सफलता के उपरान्त रुस ने बड़ी तेजी से औद्योगिक उन्नति की है। लोहे और स्टील का धंधा यूराल के पश्चिमी प्रदेश (पर्म) और यूक्रन में बहुत उन्नति कर गया है। यूक्रेन में नीपरोपेट्रोबस्क ( Dnegropetrovsk ) लोहे और स्टील के धंधे का मुख्य केन्द्र है। मास्को, लैनिनग्रेड तथा मध्य रुस के अन्य केन्द्रों में लोहे तथा स्टील · की वस्तुयें बनती हैं। इन औद्यागिक केन्द्रों में सूती कपड़े का धंधा भी केन्द्रित है। तुर्किस्तान, काकेशस तथा ईजिप्ट से कपास आती है । पेन्ज़ा ( Penn) सिम्बर्सक (Simbirsk ) मास्को तथा लैनिनग्रेड में ऊनी कपड़े का धंधा भी केन्द्रित है । मास्को, लेनिनग्रेड तथा व्लाडिमर ( Vladimir ) में खर की वस्तुयें तैयार की जाती हैं । रुस का अधिकतर व्यापार एशियाई देशों से है। योरोपीय देशों को वह अनाज भेजता है और एशियाई देशों को तैयार माल भेजता है। पिछले योरोपीय महायुद्ध के फन्न स्वरूप रुस ने आधा पोलैंड (पूर्वीभाग) पर फिर अपना अधिकार कर लिया। लिथूनिया, लैटविया, और इस्थोनिया सोवियत संघ में सम्मिलित हो गए और फिनलैंड का कुछ हिस्सा भी रुस ने ले लिया । अभी थोड़ा ही समय हुधा रुस ने रुमानिया से अपने पुराने प्रदेश वैसेरेबिया और बुकेनिया छीन लिए थे। पञ्चवर्षीय योजनाओं के फन्न स्वरूप रुस की संसार के प्रमुख औद्योगिक देशों में गणना होती है। इटली का क्षेत्रफन्न ११६,७०. वर्गमील और जनसंख्या ४ करोड़ के लगभग है। उत्तरी प्रदेशों में आल्पस पर्वत माला को इटली ऊंची दीवार के कारण पहले गमनागमन की असुविधा थी, किन्तु अब पर्वत मालाओं में टनल बना कर उन्हें सरलता से पार कर दिया गया है। आल्पस के अतिरिक्त एपेनाइन पर्वत श्रेणियां इस देश के मध्य में फैली हुई हैं। पूर्व में पो-नदी का उपजाऊ भैदान है क्योंकि नदी ने आल्पस पर्वत से उपजाऊ मिट्टी लाकर यहाँ जमा कर दी है । पा-नदी का मैदान वास्तव में ऐडियाटिक समुद्र का एक भाग था। इटली का जलवायु धरातल के अनुसार भिन्न है। उत्तर के प्रदेश में ऊँचाई के कारण तापक्रम नीचा होना चाहिए, परन्तु बाल्यस पर्वतमाला उत्तर से ठंडी हवा को पाने नहीं देती इस कारण बहुत सी घाटियों में मैदानों से भी कम सरदी पड़ती है। यहाँ जनवरी का तापक्रम ७४ फै० रहता है। इटली के दक्षिण प्रायद्वीप में जहाँ कि समुद्र का प्रभाव जलवायु पर