पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/३८५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३७४
आर्थिक भूगोल

३७४ आर्थिक भूगोल श्रेणी है । नर्मदा की घाटी विंध्याचल और सतपुड़ा को पृथक् करती है। सतपुड़ा को पर्वत श्रेणी में महादेव की पहाड़ियां सबसे ऊँची है जिस पर पंचमढ़ी स्थित है। सतपुरा की पहाड़ियाँ पूर्व में छोटा नागपूर तक फैली हुई हैं। सतपुड़ा में सब नदियाँ गहरी घाटियों में होकर बहती हैं। सतपुड़ा के दक्षिण में ताप्ती की घाटी है। नर्बदा और ताप्ती को चौड़ी घाटियों के मैदानों में लावा से उत्पन्न हुई मिट्टी पाई जाती है जो उपजाऊ है। पठार के पश्चिमी किनारे पर पश्चिमी घाट तथा पूर्वी किनारे पर पूर्वी घाट स्थित हैं। पश्चिमी घाट एक अभेद्य दीवार की भाँति पठार के पश्चिमी किनारे पर खड़ा है । इसमें से होकर आने जाने का मार्ग केवल कुछ दरों में से होकर जाता है। इनमें भोर घाटा और थाल घाट मुख्य हैं। पश्चिमी घाट तथा समुद्र में अधिक अन्तर नहीं है। इस कारण पश्चिमी तट का मैदान . बहुत पतली पट्टी की भाँति है। पश्चिमी घाट को पार करके अरबसागर में गिरने वाली नदियाँ बहुत कम हैं । परन्तु पश्चिमी घाट के पूर्व तथा पश्चिम में निकलने वाली बहुत सी नदियाँ हैं । पश्चिमी ढाल से निकल कर अरब सागर में गिरने वाली नदियों की संख्या बहुत अधिक है किन्तु वे बहुत छोटी हैं। जो नदियाँ पश्चिमी ढाल से निकलती हैं, वे लम्बी हैं। उनकी घाटियाँ चौड़ी हैं और उनके मुहाने बड़े हैं। भारतवर्ष का पश्चिमी किनारा किसी समय अफ्रीका से मिला हुआ था। बाद को बीच की भूमि समुद्र के गर्भ में चली गई । पृथ्वी के इस परिवर्तन के समय इस पर्वतश्रेणी का . प्रादुर्भाव हुआ। . पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट की भाँति ऊंची और एकसी नहीं है । बहुत से स्थानों पर नदियों ने इस पर्वत श्रेणी को काट कर अपने डेल्टे बना लिए हैं। इन पहाड़ों तथा समुद्र के बीच में एक नीचा मैदान है जो पश्चिमी समुद्र तट के मैदान के समान है। केवल अन्तर इतना ही है कि पूर्वी तटीय मैदान अधिक चौड़े और विस्तृत हैं । पूर्वी घाट नीचे और बहुत टूटे फूटे हैं। इस कारण यहाँ मार्ग आसानी से बनाये जा सकते हैं। पूर्वी घाट दक्षिण में नीलगिरि पहाड़ियों के द्वारा पश्चिमीघाट से जुड़े हुए हैं। नर्मदा और ताती की घाटियों में बड़े विस्तीर्ण तथा उपजाऊ मैदान हैं। नर्मदा के मैदान जबलपूर से हरदा तक २०० मील की लम्बाई में फैले हुए हैं। इस नदी की घाटी १२ मील से लेकर ३५ मील तक चौडी है। ताप्ती के मैदान की लम्बाई १५० मील तथा चौडाई ३० मील है । ताप्ती की सहायक अमरावती का मैदान भी १५० मील लंबा तथा ४० मील चौड़ा है। परन्तु जो नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं उनको घाटियों में मैदान नहीं हैं। इन