पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/५१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
३८
आर्थिक भूगोल

आर्थिक भूगोल - पहाड़ी प्रदेश खनिज केन्द्र बन सकते हैं। क्योंकि अधिकांश पहाड़ी प्रदेशों में अग्नेय (Igneous ) तथा परवर्तित ( Metamorphic) चट्टानें मिलती हैं जिनमें सोने, ताबें चादी, जस्ता, सीसा तथा अन्य धातुयें मिलती हैं। संयुक्तराज्य अमेरिका के राकी पहाडी (Rockey Mountains) प्रदेश में बहुत से क्षेत्रों में खान खोदना ही मुख्य धंधा है। पहाड़ों के कारण गमनागमन में असुविधा होती है इस कारण व्यापार में भी रुकावट उत्पन्न होती है। शताब्दियों तक चीन पश्चिमीय राष्ट्रों से पृथक् रहा क्योंकि भीतरी एशिया के पहाड़ उसे घेरे हुए हैं। संयुक्तराज्य अमेरिका में अपलेशियन पर्वत माला (Appalachian Mountains) ने पश्चिम की ओर आबादी को बढ़ने से बहुत समय तक रोका । आज भी तिन्वत संसार से पृथक् बना हुया है। __पहाड़ी प्रदेशों में जो भी मार्ग बनाये जाते हैं वे उन तंग दरों में से होकर जाते हैं जो बहुत कम होते हैं और जिनमें मार्ग बनाना कठिन होता है। यह दरें बहुधा जाड़ों में बर्फ से ढक जाते हैं। किन्तु आज मनुष्य ने अच्छी सड़कें बनाने में इतनी अधिक निपुणता प्राप्त कर ली है कि वह पहाड़ों में सुरंग बनाकर रास्ता निकाल लेता है। किन्तु पहाड़ों के अन्दर सुरंग बनाना सदैव ही व्यय साध्य और कठिन कार्य रहेगा चतएव पर्वत श्रेणियां सदैव व्यापार के लिए बाधक बनी रहेंगी। किन्तु पहाड़ों से होने वाले उस आर्थिक लाभ को हमें न भल जाना चाहिए कि जो हमें परोक्ष रूप में होता है। यह पहाड़ों की ही कृपा है कि उनके नीचे मैदानों में वर्षा होती है अथवा बरफ पिघल कर नदियों में श्राता है। बहुत से मैदान आज शुष्क रेगिस्तान होते यदि उनके ऊपर पहाड़न खड़े होते। ___ पठारों की ऊँचाई में बहुत भिन्नता होती है। बहुत ऊँचे पठार जैसा कि तिब्बत है वहाँ आर्थिक उन्नति के लिए सुविधा कम होती है और वे कम घने श्राबाद होते हैं किन्तु कम ऊँचे और साधारण ऊँचे पठारों पर आर्थिक ज्नति तेजी से होती है। अभ्यास के प्रश्न १-पृथ्वी की बनावट के भिन्न रूपों-मैदानों, पहाड़ों तपा पठारों के आर्थिक महत्व को बतलाइए? २-चट्टानें कितने प्रकार की होती हैं ? चट्टानों के आर्थिक महत्व को बतलाइए।