पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/५४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
४१
जलवायु तथा प्राकृतिक वनस्पति

जलवायु तथा प्राकृतिक वनस्पति .""a" किरणों के समूह जो श्राकार में बराबर हैं पृथ्वी पर गिरते हैं। "य" किरण समूह ठीक विषुवत् रेखा (Equator ) पर गिरता है, "द." कुछ तिरछा होकर शीतोष्ण कटिबन्ध ( Temperate zone) पर गिरता है और "त" बहुत तिरछा होकर उत्तरी ध्रुव ( North pole ) पर गिरता है। नीचे दिये हुए चित्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि - o 1 - -- .- - - - विषक्षत् रेखा - % - - - - - ma- AVE - - - D . यदि किरणें तिरछी होगी तो वे अधिक क्षेत्रफल पर फैलेंगी अस्तु उनके द्वारा पृथ्वी पर गरमी कम उत्पन्न होगी किन्तु उतनो ही किरणे जब विषुवत् रेखा पर पड़ती हैं तो वे कम क्षेत्रफल पर फैलती हैं अतएव उनके द्वारा अधिक गरमी उत्पन्न होती है। ऊपर दिये हुए चित्र से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि "त" किरण समूह वायु की निचली धनी तह में से होकर अधिक दूर तक गुज़रता है इस कारण वायु में उसकी गरमी अधिक नष्ट होती है। इसके विपरीत "प"किरण समुह को गरमी कम नष्ट होती है। गरमी दिन की लम्बाई पर भी निर्भर है। उष्ण कटिबन्ध (Tropics) में दिन अधिक घटता बढ़ता नहीं है। ब्रिटिश द्वीप में जाड़ों के मौसम में दिन केवल ६ घंटे का और गरमी के मौसम में १८ घंटे तक का होता है। उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव में ६ महीने का दिन और इ.महीने की रात्रि होती है। संक्षेप में हम कह ) सकते हैं कि विषुवत् रेखा से उत्तर तथा दक्षिण ध्रुव की ओर गरमी.कम होती। जाती है। श्रा. भू.-६