पृष्ठ:आर्थिक भूगोल.djvu/९८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
८५
मुख्य घंघे-वन-सम्पति

मुख्य धन्धे-वन-सम्पत्ति ८५ हिस्सा केवल सोवियत रूस में ही हैं। सोवियत रूस के उपरान्त कनाडा, संयुक्तराज्य अमेरिका, ब्राज़ील तथा हिमालय प्रदेश के वन प्रदेश सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। उत्तरी गोलार्द्ध में कानीफेरस वन (Coniferous ) उत्तरी अमेरिका से यूरेशिया के उत्तरी भाग में फैले हुए हैं। एशिया में कानीफेरस इस वन प्रदेश की दक्षिणी सीमा ५५° अक्षांश रेखा (Coniferous ) ( Latitude ) तक है। उत्तर पश्चिम योरोप में इस . वन . वन प्रदेश की दक्षिणी सीमा ६०° ३ अक्षांश रेखा है। उत्तरी अमेरिका के पूर्व में यह वन ४५° ऊ अक्षांश रेखा तक मिलते हैं। दक्षिण गोलार्द्ध में कानीरस वन इतने विस्तृत नहीं हैं जितने उत्तरी गोलार्द्ध में । कानीफेरस वन निम्नलिखित प्रदेशों में पाये जाते हैं । कनाडा, संयुक्तराज्य अमेरिका, मैक्सिको, योरोप, एशियाई रूस, मंचुकाऊ (मंचूरिया ), उत्तरी जापान, न्यूजीलैंड, ब्राजील, अरजैनटाइन (Argentine ) और चाइल (Chile )। ये वन प्रदेश उन भूभागों में हैं जहाँ ठंड के मौसम में ठंड बहुत पड़ती है और गरमियों में गरमी ,पड़ती है । इन प्रदेशों में वर्षा अधिक नहीं होती किन्तु वर्षा वर्ष भर लगातार होती - रहती है। इन वनों में बहुमूल्य लकड़ी उत्पन्न होती है। इन वनों में पाये जाने वाले वृक्षों में पाइन (Pine ) हैमलाक ( Hemlock) स्पेंस (Spruce ) और सनोबर (fir ) लार्क ( Lareh ) लाल लकड़ी (Red- wood ) के वृक्ष मुख्य हैं। जहां की जलवायु अधिक अनुकूल होती है वहाँ ये वृक्ष बहुत बड़े हो जाते हैं। कहीं कहीं पाइन वृक्षों की लकड़ी उपयोगी और नरम होती है। इन्हीं वनों की लकड़ी से तारपीन का तेल ( पाइन से निकाला जाता है) बीरोज़ा, तथा अन्य पदार्थ बनाये जाते हैं। लकड़ी की लुन्दी बनाई जाती है जिससे कागज तैयार होता है। और इमारत तथा फर्निचर के लिए लकड़ी प्राप्त होती है। .. पतझड़ के वन मध्य तथा दक्षिण योरोप में बहुत फैले हुए हैं। पश्चिमी योरोप तथा मध्य रूस में भी पतझड़ के वन पतझड़ के धन हैं उत्तर चीन, जापान, अपलेशियन पहाड़ के दोनों (Deciduous; ओर मिसीसिपी नदी के पश्चिम में पैटेगोनिया (Pata- forests) gonia ) तथा दक्षिण चाइल में यह वन खड़े हुए हैं। किन्तु अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया में यह नहीं मिलते। पतझड़ वाले वनों में मुख्य वृक्ष निम्नलिखित हैं:-