पृष्ठ:कंकाल.pdf/५३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

विजय उस युवक के कमरे में बैठा हुआ बिखरे हुए सामानों को देख रहा था! सहसा उसने पूछा-आप यहाँ कितने दिनों से हैं?

थोड़े ही दिन हुए है?

यह किस लिपि का लेख है?

मैंने पाली का अध्ययन किया है।

इतने में नौकर ने चाय की प्याली सामने रख दी। इस क्षणिक घटना ने दोनों को विद्यालय की मित्रता के पाश्र्य में बाँध दिया; परन्तु विजय बड़ी उत्सुकता से युवक के मुख की ओर देख रहा था, उसकी रहस्यपूर्ण उदासीन मुसकान्ति विजय के अध्ययन की वस्तु बन रही थी।

चोट तो नही लगी ?–अब जाकर युवक ने पूछा।

कृतज्ञ होते हुए विजय ने कहा-आपने ठीक समय पर सहायता की, नहीं तो आज अंग-भंग होना निश्चित था।

वाह, इस साधारण आतंक में ही तुम अपने को नही सम्हाल सकते थे, अच्छे सयार हो !-युवक हुँसने लगा।

किस शुभनाम से आपका स्मरण करूंगा ?

तुम भी विचित्र जीव ही,स्मरण करने की आवश्यकता क्या, मैं तो प्रति दिन तुमसे मिल सकता हूँ-कहकर युवक जोर से हँसने लगा।

विजय उसके स्वच्छन्द्र व्यवहार और स्वतन्त्र आचरण को चकित होकर देख रहा था। उसके मन में इस युवक के प्रति अकारण श्रद्धा उत्पन्न हुई। उसकी मित्रता के लिए वह चंचल हो उठा। उसने पूछा-आपके यहाँ आने में कोई बाधा तो नही ?

युवक ने कहा--मंगलदेव की कोठरी में आने के लिए किसी को भी रोक-टोक नही, फिर तुम तो आज से मेरे अभिन्न हो गये हो!

समय हो गया था। होस्टल से निकलकर दोनों विद्यालय की ओर चले। भिन्न-भिन्न कक्षाओं में पढ़ते हुए भी दोनो का एक बार मिल जाना अनिर्वाय होता। विधालय के मैदान में हरी-हुरी दूब पर आमने-सामने लेटे हुए दोनों बड़ी देर तक प्रायः बातें किया करते। मंगलदेव कुछ कहता था और विजय बड़ी उत्सुकता से सुनते हुए अपना आदर्श संकलन करता।

कभी-कभी होस्टल से मंगलदेव विजय के घर पर जाता,वहाँ उसे घर का-सा सुख मिलता। स्नेह--सरल स्नेह ने उन दोनों के जीवन में गाँँठ दे दी।

किशोरी के यहाँँ शरदपुर्णिमा का श्रृंगार था।ठाकुरजी चन्द्रिका में रत्नआभूषणो से सुशोभित होकर श्रृंगार-विग्रह बने थे। चमेली के फूलों की बहार

५६: प्रसाद यामम

४६:प्रसाद वाङ्मय