पृष्ठ:कलम, तलवार और त्याग.pdf/९९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
कलम, तलवार और त्याग
[ ९८
 


अनुशासनविद् व्यक्ति को बंगाल भेजें जो सार सेना को अनुशासन के शिकंजे में कसकर उसकी नसे ढीली कर दे। ऐसा आदमी टोडरमल के सिवा और कोई दिखाई न दिया। अतः राजा कुछ नामी योद्धाओं के साथ बंगाल को रवाना हुआ।

बंगाल में राजा टोडरमल ने वह-वह काम किये जिनसे इतिहास के पन्ने सदा चमकते रहेगे। यह उसी की बुद्धि-विचक्षणता थी जिसने सारे बंगाल में अकबर की दुहाई फिरवा दी। उसके एक हाथ में तलवार है, दूसरे मैं तेग़ा। काम की भीड़ से दम मारने की फुरसत नहीं। कहीं तो वह तलवार में जौहर दिखाता है, कहीं काग़ज़ी घोड़े दौड़ाता हैं। रण में जहाँ अड़ जाता, वहाँ से हटना नहीं जानता। सिपाहियों को ऐसा बढ़ाता, ऐसी ललकारता है कि हारी हुई लड़ाई जीत लेता है। यह इसी का दिल हैं कि तुर्क व तातारी सिपाहियों को, धोखा देना जिनकी घुट्टी में पड़ा हुआ है, कहीं मित्रोचित चेतावनी से कहीं डरावे से, कहीं लालच से काबू में रखता है। उसकी सतत विजय ने पठानों के छक्के छुड़ा दिये। दाऊद खाँ आखिरी बार अपने दिल के अरमान निकालकर क़तल हुआ। बैल सूबे पर अकबरी पताका फहराने लगी और टौडरमल विजय की दुंदुभी बजाता, यश के घोड़े पर सवार राजधानी को लौटा और यथापूर्वं मंत्रित्व के काम करने लगा। मोतभिदुद्दौला की उपाधि पाई, और विद्या से और भी मान-सम्मान का अधिकारी हुआ है।

इसी बीच खबर मिली कि वजीरखाँ की गुस्ताखि से गुजरात में गड़बड़ मच रही है। फौरन टोडरमल को हुक्म हुआ कि जाकर वह की स्थिति को सुधारे। राजा साहब रवाना हुए और वहाँ पहुँचकर माल-महकमे आदिं की जाँच करने लगे। इतने ही में यह गुल खिला कि गुजरात के कुछ फ़सादियों ने बगावत मचा दी। व़जीर खाँ की हिम्मत छूट गई। क़ीला बंद हो गया और साथ ही दूत दौड़ाये कि भागा-भाग दोडरमल को खबर करें। राजा भला ऐसी खतरे और परेशानी की खबर सुनकर कई एक क्षण का विलंब सहन कर सकता