पृष्ठ:कार्ल मार्क्स पूंजी २.djvu/१४८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

१४७ अध्याय ८ स्थायी पूंजी तथा प्रचल पूंजी १. रूप भेद 1 . हम देख चुके हैं (Buch I, Kap. VI)* कि उस उत्पाद के सिलसिले में , जिसके निर्माण में स्थिर पूंजी भाग लेती है, उसका एक अंश वह निश्चित उपयोग रूप कायम रखता है, जिसमें वह उत्पादन प्रक्रिया में दाखिल हुआ था। इसलिए निरन्तर दोहराई जानेवाली श्रम प्रक्रियाओं में वह अंश न्यूनाधिक काल तक उन्हीं कार्यों को सम्पन्न करता है। मिसाल के लिए, यह वात प्रौद्योगिक इमारतों, मशीनों, आदि पर, संक्षेप में सभी चीज़ों पर लागू होती है, जिन्हें हम श्रम के उपकरण मानते हैं। स्थिर पूंजी का यह अंश उसी अनुपात में उत्पाद को मूल्य प्रदान करता है, जिसमें वह अपने उपयोग मूल्य के साथ अपना विनिमय मूल्य खोता है। यह मूल्य वितरण अथवा उत्पादन साधनों के मूल्य का उस उत्पाद में यह संक्रमण, जिसके निर्माण में वे सहायता देते हैं, औसतों के परिकलन द्वारा निर्धारित किया जाता है। इसे अपने कार्य की औसत मीयाद के जरिये मापा जाता है, जो उस क्षण से शुरू होती है, जव उत्पादन साधन उत्पादन प्रक्रिया में दाखिल होते हैं और उस क्षण समाप्त होती है, जब वे पूर्णतः व्यय तथा लुप्त हो चुकते हैं और उनका उसी तरह के नये नमूने से प्रतिस्थापित होना अथवा पुनरुत्पादित होना आवश्यक हो जाता है। इस प्रकार स्थिर पूंजी के इस अंश की , वास्तविक श्रम उपकरणों की विशेषता यह है : पूंजी का एक अंश स्थिर पूंजी के रूप में, अर्थात उत्पादन साधनों के रूप में, पेशगी दिया गया है, जो श्रम प्रक्रिया के उपादानों के रूप में तव तक कार्य करते हैं, जब तक वे अपना वह स्वतंत्र उपयोग रूप कायम रखते हैं, जिसमें वे इस प्रक्रिया में दाखिल होते हैं। तैयार उत्पाद और इसलिए उस उत्पाद के निर्माताओं को भी, जहां तक वे उत्पाद में रूपान्तरित हो चुके हैं, उत्पादन प्रक्रिया से निष्कासित कर दिया जाता है और वह उत्पादन क्षेत्र से निकलकर माल के रूप में परिचलन क्षेत्र में चला जाता है। किन्तु उत्पादन क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद श्रम उपकरण उसे कभी नहीं छोड़ते। उनका कार्य उन्हें वहां रोके रखता है। पेशगी पूंजी मूल्य का एक अंश प्रक्रिया में श्रम उपकरणों के कार्य द्वारा निर्धारित इस रूप में नियत हो जाता है। इस कार्य के निप्पादन में और इस प्रकार श्रम उपकरणों की टूट-फूट में उनके मूल्य का एक हिस्सा उत्पाद में पहुंच जाता है, जव कि दूसरा हिस्सा श्रम उपकरणों में, इस प्रकार उत्पादन प्रक्रिया में नियत रहता है। इस प्रकार नियत मूल्य श्रम उपकरण के .. 3 और 'हिन्दी संस्करण : अध्याय ८1-सं०