पृष्ठ:काव्य दर्पण.djvu/६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

ऐतिहासिक साहित्य, लौकिक साहित्य श्रादि । केवल साहित्य शब्द से काव्य-विषयक साहित्य ही समझा जाता है। ___ शब्द और अर्थ का जो सुन्दर सहयोग है, जो साहित्य है, वह काव्य में हो देखा जाता है । अन्यान्य विषयों में शब्द केवल विचार प्रगट करने के उद्देश्य से ही प्रयुक्त होते हैं; उनके सौष्ठव पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, उनका सुन्दर सहयोग उपेक्षित रहता है; किन्तु काव्य में उनकी समकक्षता अपेक्षित रहती है। अन्यान्य शास्त्रों में शब्दो का बहुत महत्व नहीं, पर साहित्य में दोनों बहुमूल्य है।' ____ जो प्रोफेसर साहित्य के अर्थात् शब्द और अर्थ के इस श्लाघ्य सम्मेलन के महत्त्व को, उसकी मार्मिकता को हृदयंगम न कर यह कहते हैं कि काव्य में शब्द और अर्थ की योजना रहती है । ये दोनों अन्योन्याश्रित हैं । शब्द बिना अर्थ के नहीं रह सकता और अर्थ की अभिव्यक्ति बिना शब्द के नहीं हो सकती। इसलिए यदि यह कहा जाय कि काव्य वह है, जिसमें शब्द और अर्थ साथ-साथ रहते हैं (शब्दार्थी सहितौ काव्यम्) तो यह लक्षण ऐसा ही है, जैसा यह कहना कि मनुष्य वह है जिसमें नाक, कान, मुह, हाथ तथा प्राण साथ-साथ रहते हैं। तात्पर्य यह कि ऐसा लक्षण काव्य का स्थूल लक्षण है। _ 'काव्य ही क्यों' 'मैं पढ़ता हूँ' जैसे वाक्यो से लेकर विविध विषयों की बड़ी- बड़ी पुस्तकों में भी शब्द और अर्थ को योजना है। फिर क्या वे भी काव्य हैं ! नहीं समझना चाहिये कि प्राचार्य के लक्षण में क्या तत्त्व है ; उनके कहने का क्या अभिप्राय है। क्या उनकी बुद्धि स्थूल थी ? सहित शब्दार्थ के समझने को सूक्ष्म बुद्धि चाहिये। दूसरी बात यह कि नाक, कान, हाथ, मुंह तथा प्राणवाले केवल मनुष्य ही तो नहीं पशु, पक्षी, कीट-पतंग-जैसे प्राणी भी होते हैं। इस प्रकार उदाहरणीय और उदाहरण दोनों ही अतिव्याप्तिग्रस्त हैं। यथार्थ यह है कि उक्त लक्षण स्थूल नहीं, सूक्ष्म है और इसके अन्तरङ्ग में पैठने के लिए सूक्ष्म बुद्धि चाहिये। 1709807 काव्य की वस्तु वा विषय क्या हो, इस सम्बन्ध में पहले जैसी उदारता नहीं दीख पड़तो। भामह कहते हैं कि "ऐसा कोई शब्द नहीं, अर्थ नहीं, विद्या नहीं, शास्त्र नहीं, कला नहीं, जो किसी न किसी प्रकार इस काव्यात्मक साहित्य का अंग न हो"२ । अतः, इस सर्वग्राही, सर्वव्यापक, सर्वक्षोद-क्षम कवि-कम का शासक होने वस्तु वा विषय 294964820-1- १. न च काव्ये शास्त्रादिवदर्थप्रतीत्यर्थ शब्दमात्र प्रयुज्यते, सहितयोः शब्दार्थयोः तत्र प्रयोगात् साहित्यं तुल्यकक्षत्वेनान्यूनातिरिक्तम् । २. देखो नोट १: पेत्र २७