पृष्ठ:कुरल-काव्य.pdf/२७२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
[२४७
 

 

परिच्छेद ६९
राज-दूत

१—दयालु हृदय, उच्च कुल और राजाओं को प्रसन्न करने की रीतियाँ ये सब राज-दूतों की विशेषताएँ है।

२—स्वामिभक्ति, सुतीक्ष्णबुद्धि और वाक्-पटुता ये तीनों बाते राज- दूत के लिए अनिवार्य है।

३—जो मनुष्य राजाओं के समक्ष अपने स्वामी को लाभ पहुँचाने वाले शब्दों को बोलने का भार अपने शिर लेता है उसे विद्वानों में परमविद्वान होना चाहिए।

४—व्यावहारिक ज्ञान, विद्वत्ता और प्रभावोत्पादक मुखमुद्रा ये बातें जिसमे हों उसी को राज-दूत के नाम पर बाहिर जाना चाहिए।

५—संक्षिप्त वक्तृता, वाणी की मधुरता और सावधानी के साथ अप्रिय-भाषा का त्याग, ये ही साधन है जिनके द्वारा राज-दूत अपने स्वामी को लाभ पहुँचाता है।

६—विद्वता, प्रभावोत्पादक वक्तृता शान्तवृत्ति और समयसूचकता प्रगट करने वाली सुसयत प्रत्युत्पन्नमति, ये सब राज-दूत के आवश्यक गुण है।

७—वही सबसे योग्य राज-दूत है जिसको समुचित क्षेत्र और समुचित समय की परख है, जो अपने कर्तव्य को जानता है तथा जो बोलने से पहिले अपने शब्दों को जाँच लेता है।

८—जो मनुष्य दूत कर्म के लिए भेजा जाय वह दृढ़-प्रतिज्ञ-पवित्र-हृदय और चित्ताकर्षक स्वभाव वाला होना चाहिए।

९—जो दृढ़प्रतिज्ञ पुरुष अपने मुख से हीन और अयोग्य वचन कभी नही निकलने देता विदेशी दरवारों में राजाओं के सन्देश सुनाने के लिए वही योग्य पुरुष है।

१०—मृत्यु का सामना होने पर भी सच्चा राज-दूत अपने कर्तव्य से विचलित नहीं होता बल्कि अपने स्वामी के कार्य की सिद्धि के लिए पूरा यत्न करता है।