पृष्ठ:कोड स्वराज.pdf/६०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

कोड स्वराज

अंबेडकर की विस्तृत सीख को देखें, जिन्होंने संविधान का मसौदा तैयार किया था। विश्वभर में प्रोफसर राधाकृष्णन की प्रतिष्ठा को देखें, जो एक प्रतिष्ठित नेता थे और जो अपने समय में, अपने पूरे कार्यकाल के दौरान में सबसे सृजनात्मक विद्वान थे।

भारत और अमेरिका, विश्व के सबसे बड़े लोकंतत्र हैं। हमारे पास नागिरकों को सूचित करने के लिए विशेष दायित्व है। हमलोगों को सक्रिय नागरिक होना चाहिए। हमें ब्रेड लेबर करना चाहिए। हम लोगों को समाज सेवक होना चाहिए।

विश्व भर में ज्ञान का संचार करना हमारे समय का अप्राप्य वादा है। स्वंय को शिक्षित करके,अपने बच्चों को शिक्षित करके और काल में हरा दे इसके बजाय विश्व को बदलने के लिए संघर्ष करके, हम विकास के रास्ते पर साथ मिलकर चल सकते हैं। जैसा कि मार्टिन लूथर किंग अक्सर कहा करते थे कि, “वक्र राहों को सीधा कर दिया जायेगा और रुखड़े राहों को समतल कर दिया जायेगा” हम तब तक कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे जब तक हम। खुशहाली तक नहीं पहुंच जाते, ऐसी जगह जहां पर वैश्विक ज्ञान से भरपूर पुस्तकालय हो, एक नि: शुल्क पुस्तकालय, जिसे हम हमारी भावी पीढ़ी को उपहार के रूप में दे सकें।

कृपया इस पुस्तकालय का निर्माण करने में हमारी सहायता करें। यह ब्रेड लेबर है। यह सार्वजनिक कार्य है।

जय हिन्द! ईश्वर अमेरिका पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखें! धन्यवाद!

52