पृष्ठ:कोविद-कीर्तन.djvu/१०९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

८——रावबहादुर गणेश वेङ्कटेश जोशी, बी० ए०

पूने के प्रसिद्ध विद्वान्, बम्बई के गवर्नर की कौंसिल के मेम्बर, रावबहादुर गणेश वेङ्कटेश जोशी का शरीरान्त गत २० मई को हो गया। ये अच्छे पण्डित थे। राजकीय विषयों मे इनकी अच्छी गति थी। अर्थशास्त्र के ये उत्कृष्ट ज्ञाता थे। राजनीति, व्यापार और उद्योग धन्धे आदि के सम्बन्ध मे इनका ज्ञान बहुत बढ़ा-चढ़ा था।

कोल्हापुर के पास एक कसबा मीरज है। १८५१ ईसवी के जून महीने में वही जोशीजी का जन्म हुआ। पहले मीरज मे, फिर कोल्हापुर मे, इन्होंने शिक्षा पाई। स्कूल की शिक्षा समाप्त होने पर ये बम्बई के एल्फिन्स्टन-कालेज में भर्ती हुए। वही से इन्होंने बी० ए० की पदवी पाप्त की। कालेज छोड़ने पर इन्होंने शिक्षा विभाग मे नौकरी कर ली। धीरे-धीरे इनकी उन्नति होती गई। पूना, सतारा, रत्नागिरी, नासिक और शोलापुर आदि कई बड़े-बड़े शहरो के सरकारी स्कूलो मे इन्होंने अध्यापन का काम किया। १९०५ मे पेन्शन लेकर ये पुने मे रहने लगे।

जोशीजी बड़े निःस्पृह और विद्याव्यसनी थे। सादगी के ये मूर्तिमान् अवतार और अर्थशास्त्रीय ज्ञान के अक्षय्य भाण्डार थे। अध्यापन-कला में इन्होने इतनी प्रवीणता प्राप्त