सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:कोशोत्सव-स्मारक-संग्रह.pdf/४९०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

( २२ ) कौटिलीय अर्थशास्त्र का रचनाकाल [ लेखक - श्री कृष्णचंद्र विद्यालंकार ] 7 कौटिलीय अर्थशास्त्र का भारतवर्ष के इतिहास में विशेष महत्त्व है । प्राचीन भारत की राजनैतिक और आर्थिक अवस्थाओं पर जितना अधिक प्रकाश इस ग्रंथ द्वारा पड़ा है, उतना और कोई ग्रंथ नहीं डाल सका । इस ग्रंथ से प्राचीन भारत की शासनपद्धति, शासन प्रबंध, पुलिस, राज्य के भिन्न भिन्न विभाग, मुद्रा, विवाह और दाय संबंधी नियम, व्यापार, कर, दंडविधान विदेशी नीति, प्रायव्यय सैन्य व्यवस्था और व्यवसाय आदि अनेक महत्त्वपूर्ण बातें मालूम हुई हैं । डाक्टर जौली के शब्दों में हम कहें तो उसमें राज्य की भांतरी और बाहरी नीति का विवेचन है और उसे हम भारत का प्राचीन गैज़ेटियर मान सकते हैं तथा उसे राजनीति और विज्ञान का संग्रह कह सकते हैं । इसके प्रकाशित होने पर भारतीय इतिहास में क्रांति हो गई और प्राचीन भारत के इतिहास के विद्वानों को अपने मत बदलने पड़े । वस्तुतः अर्थशास्त्र भारतीय गौरव का प्रकाशस्तंभ है । ग्रह [अर्थशास्त्र कब लिखा गया, इस पर भारतीय और पाश्चात्य विद्वानों में गहरा मत-भेद है । प्रायः सभी भारतीय विद्वान् मानते हैं कि यह ग्रंथ मौर्य चंद्रगुप्त को गद्दी पर बिठानेवाले उसके प्रधान मंत्री महामति प्राचार्य चाणक्य ने लिखा । मौर्य चंद्रगुप्त के काल के संबंध में अब प्रायः ऐतिहासिक एकमत हैं कि वह चौथी सदी ई० पू० में हुआ । इसलिये यह अर्थशास्त्र भी उसी समय लिखा गया । परंतु प्रायः यूरोपियन विद्वानों का मत है कि अर्थशास्त्र का लेखक चाणक्य नहीं था । इस ग्रंथ को तोसरी चौथी शताब्दी में किसी अन्य लेखक ने लिखा । भारतीय इति-