४६८ ककुत्स्थ राज्य करता था । देवता उसके पास गए और बोले - हे क्षत्रियप्रवर ! हम आपकी अभ्यर्थना करते हैं-हम अपने शत्रुओं के नाश में उद्यत हैं और आपकी सहायता के इच्छुक हैं। सो; हम आपके पास आए हैं, आप हमारा जी न तोड़िए । यह सुनकर पुरंजय ने उत्तर दिया-- वह जो तीनों लोकों का स्वामी सौ यज्ञों का करनेवाला तुम लोगों का इंद्र है, यदि मैं उसके कंधे पर सवार होकर लडू तो मैं तुम्हारा सहायक हो सकता हूँ । यह सुनकर शीघ्र ही देवताओं ने इंद्र को इसके लिये तैयार किया। इंद्र ने ग्रुपभ का रूप लिया और उनके डोल पर स्थित होकर अत्यंत रोष से संग्राम में पुरंजय ने समस्त असुरों का वध कर डाला। यतः (चूँकि ) वृषभ के ककुद् पर स्थित होकर राजा ने दैत्यसेना का नाश किया था अतः उन्होंने ककुत्स्थ संज्ञा पाई । अन्य पुराणों में भी यहीं कथा कुछ कुछ हेर-फेर से मिलती है । अस्तु, 'ककुद' और 'स्थ' के समास से यह ककुत्स्थ शब्द बना है-- ( ककुदि तिष्ठतीति ककुत्स्थः ) जो पुरंजय का दूसरा नाम पड़ा था । और उन्हीं ककुत्स्थ के अपत्य काकुत्स्थ कहलाए ( ककुत्स्थस्यापत्यं घुमान् काकुत्स्थ : ) । वैदिक साहित्य के देखने से इस ककुत्स्थ नाम के इतिहास पर एक नया प्रकाश पड़ता है । वही इस नोट का विषय है-- वेदों में इंद्र को राष्ट्र का अधिष्ठातृदेवता माना है। वैदिक साहित्य के उन मंत्रों अथवा स्थलों में जिनका संबंध राजशास्त्र से है इस बात का बार बार संकेत है। ऋग्वेद १०, १०३ में राज्या- भिषेक संबंधी मंत्रों की ये ऋचाएँ देखिए--- इंद्रइवेट ध्रुवस्तिष्ठेह राष्ट्रमुपधारय । इंद्र एतमदीधरद् ध्रुवं ध्रुवेगा हविषा । अर्थात इंद्र की ही भाँति यहाँ ध्रुव ( स्थिर) होकर बैठी । इस राष्ट्र का ध्रुव धारण करो जैसे ध्रुव छवि ( आहुति ) से इसकी इंद्र ने धारण किया है Į
पृष्ठ:कोशोत्सव-स्मारक-संग्रह.pdf/५११
दिखावट