पृष्ठ:खग्रास.djvu/१०४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१०४
खग्रास

तेल या ऐस्वस्टस होने की सम्भावना होती है। तीसरा यन्त्र विद्युत् चुम्बक है जो बड़ा संवेदनशील है। जो सल्फाइड खनिज का पता लगाता है जिनमे ताँबे, सीसे, जस्ते या निकल की थोड़ी-थोड़ी मात्रा हो सकती है।"

"तो हमारी यात्रा का क्या यही उद्देश्य है?"

"और भी बाते है। इस महाद्वीप का सही नकशा बनाना, भूगर्भिक सर्वेक्षण करना, तथा इस बात का अध्ययन करना है कि बर्फ और भारी ठण्ड में निरन्तर रहने से मानव शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। इस विशाल हिमप्रदेश का एक महत्व यह भी है कि यहाँ की ऋतु सम्बन्धी दिशाओ का प्रभाव अवशिष्ट संसार पर भी पड़ता है। वह बडा विचित्र देश है। कही तो बर्फ बहुत गहरी जमी हुई है, कही गहरी घाटियाँ और छोटी पर्वत श्रृखलाएँ है। कही असीम बर्फ के मैदान है।"

"इस अनन्त बर्फ के नीचे क्या है, यह क्या मानव जान सकेगा?"

"कुछ जाना जा चुका है। हाल ही में एक अमरीकी वैज्ञानिक और भूकम्पन शास्त्री डेनियल लिनेहन ने पता लगाया है कि समुद्र की सतह के ऊपर ध्रुव के नीचे धारा पर चट्टानें बिछी हुई है। उसने टी० एन० टी० का विस्फोट किया जिसकी ध्वनि तरङ्ग को बर्फ के नीचे ठोस चट्टान तक पहुँचने और वापस आने में कुछ सैकण्ड लगे। उसने इससे अनुमान लगाया कि चट्टानो की परत समुद्र तल से ६०३ फुट तक ऊँची है। और इसके ऊपर ८ हजार २०० फुट मोटी बर्फ की तह है।"

"ओफ, आठ हजार २०० फुट मोटी?"

"उसके ऊपर फिर ७७ फुट मोटी सख्त बर्फ की तह है।"

"इस असीम बर्फ के नीचे अटूट खनिज भण्डार भरा पड़ा है।"

"तो तुम उसी की खोज में चल रहे हो?"

"नही डार्लिङ्ग, मुझे कुछ गुप्त आदेश मिले है। दक्षिणी ध्रुव में मोटी बर्फ की तह के नीचे युरेनियम का भण्डार भरा पड़ा है। हम उसी की खोज में चल रहे है।'