पृष्ठ:खग्रास.djvu/१०६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१०६
खग्रास

"वह मैं दे चुका हूँ। हमारे सहायक सब सामग्री सहित ध्रुव क्षेत्रो मे पहुँच चुके है। उन्हें भी मैंने सूचना दे दी है।" जोरोवस्की कुर्सी से उठ खड़ा हुआ। लिज़ा भी उठ खड़ी हुई। होटल की मखमल मण्डित सीढियाँ पार करके यह युगल जोड़ी कार में जा बैठी। किसी ने नहीं जाना ये साधारण से बेसरो सामान के तरुण जोड़ा एक असाधारण मुहिम पर अगम यात्रा के लिए जा रहा है।

पश्चिमी एशिया में नवीन शक्ति का उदय

बीसवीं शताब्दी की सबसे महत्वपूर्ण घटना रूसी स्पूतनिक का छोड़ा जाना तो था ही। परन्तु इस महान् वैज्ञानिक घटना का सम्बन्ध विश्व राजनीति से जोड़ने वाली एक दूसरी घटना भी इस शताब्दी की इससे बाद ही महत्व रखती थी। वह थी मिस्र और सीरिया की एकता। इससे इतिहास में प्रथम बार ही पश्चिमी एशिया में नवीन शक्ति का उदय हुआ था। यह आर्थिक क्षेत्र में वृद्धिणत एकता का राजनीतिक एकता में परिणत होने का असाधारण उदाहरण था। मिस्र और सीरिया परस्पर सटे हुए देश न थे। पूर्वी भूमध्य सागर के दोनो सिरो---उत्तरी और दक्षिणी-पर इनका नियन्त्रण था। अतः इन दोनो के मिलने का और एक राष्ट्रपति, एक संसद, एक सेना, एक झण्डा, एक परराष्ट्र नीति, एक मुद्रा, एक विश्वनीति, एक आर्थिक और औद्योगीकरण नीति होने का परिणाम व्यापक रूप से विश्व राजनीति पर पड़ा। इसका सामरिक महत्व भी बहुत था।

तुर्को का ओटोमन साम्राज्य नष्ट होने पर सैमेटिक अरब एक स्वतन्त्र राज्य की कल्पना करने लगे थे परन्तु आंग्ल फ्रांसीसी नीति और अरबो के सामन्ती पद्धति पर गठन ने यह इच्छा पूरी न होने दी। परन्तु दूसरे महायुद्ध के बाद आंग्ल-फ्रांसीसी राष्ट्रो के वर्चस्व का जब ह्रास हो गया तो अरबो को स्वाधीनता की सास लेने का अवसर मिला। ब्रिटेन अरब राज्यो का गुट बना कर उस पर अपना नियन्त्रण चाह रहा था। एक अंश तक उसकी इच्छा की पूर्ति भी थी। वास्तव में ब्रिटेन वहा के तेल क्षत्रो पर