पृष्ठ:गुप्त धन 1.pdf/२४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१२
गुप्त धन
 


पैरों से लिपट गयी और मसऊद रोने लगा। दूसरे दिन सुबह को गाँव के लोग जमाहुए और एक पहाड़ी गुफ़ा की गोद में लाश रख दी।

शाह किशवरकुशा ने आधी सदी तक खूब इन्साफ के साथ राज किया मगर किशवरकुशा दोयम ने सिंहासन पर आते ही अपने अक्लमन्द बाप के मंत्रियों को एक सिरे से बर्खास्त कर दिया और अपनी मर्जी के मुआफ़िक नये-नये वज़ीर और सलाहकार नियुक्त किये। सल्तनत का कान रोज़ ब रोज़ बिगड़ने लगा। सरदारों ने बेइन्साफ़ी पर कमर बाँधी और हुक्काम रिआया पर जोर-ज़बर्दस्ती करने लगे। यहाँ तक कि खानदाने मुरादिया के एक पुराने नमकखोर ने मौक़ा अच्छा देखकर बगावत का झंडा बुलन्द कर दिया। आसपास से लोग उसके झंडे के नीचे जमा होने लगे और कुछ ही हफ्तों में एक बड़ी फ़ौज कायम हो गयी और मसऊद भी नमकखोर सरदार की फ़ौज में आकर मामूली सिपाहियों का काम करने लगा।

मसऊद का अभी यौवन का आरम्भ था। दिल में मर्दाना जोश और बाजुओं में शेरों की कूक्त मौजूद थी। ऐसा लम्बा-तड़ंगा, सुन्दर नौजवान बहुत कम किसी ने देखा होगा। शेरों के शिकार का उसे इश्क़ था। दूर-दूर तक के जंगल दरिन्दों से खाली हो गये। सबेरे से शाम तक उसे सैरो-शिकार के सिवा कोई धंधा न था। लबोलहजा ऐसा दिलकश पाया था कि जिस वक्त मस्ती में आकर कोई क़ौमी गीत छेड़ देता तो राह चलते मुसाफ़िरों और पहाड़ी औरतों का ठट लग जाता था। कितने ही भोले-भाले दिलों पर उसकी मोहिनी सूरत नक्श थी, कितनी ही आँखें उसे देखने को तरसती और कितनी ही जानें उसकी मुहब्बत की आग में घुलती थीं। मगर मसऊद पर अभी तक किसी का जादू न चला था। हाँ, अगर उसे मुहब्बत थी तो अपनी आवदार शमशीर से जो उसने बाप से विरसे में पायी थी। इस तेग को वह जान से ज्यादा प्यार करता। बेचारा खुद नंगे बदन रहता मगर उसके लिए तरह-तरह के मियान बनवाये थे। उसे एक दम के लिए अपने पहलू से अलग न करता। सच है दिलेर सिपाही की तलवार उसकी निगाहों में दुनिया को तमाम चीज़ों से ज्यादा प्यारी होती है। खासकर वह आबदार खंजर जिसका जौहर बहुत से मौकों पर परखा जा चुका हो। इसी तेग़ से मसऊद ने कितने हो जंगली दरिन्दों को मारा था, कितने ही लुटेरों और डाकुओं को मौत का मज़ा चखाया था और