पृष्ठ:चोखे चौपदे.djvu/२०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
गागर में सागर

किस तरह मा के कमालों को कहें।
छू उसे हित-पेड़ रहता है हरा ॥
है पनपता प्यार तन की छांह में।
दूध से है छेद 'छाती का भरा ॥

देख कर अपने लड़ैते लाल को।
कब नही मुखड़ा रहा मा का खिला ॥
प्यार से छाती उछलती ही रही।
दूध छाती में छलकता ही मिला ॥

कौन बेले पर नहीं बनता हितू।
भाव अलबेले कहाँ ऐसे मिले ॥
एक मा के दिल सिवा है कौन दिल।
जाय जो छिल, पूत का तलवा छिले ॥

कवि

कबि अनूठे कलाम के बल से।
हैं बड़ा ही कमाल कर देते ॥
बेधने के लिये कलेजों को।
है कलेजा निकाल धर देते ॥