|
सबसे साधारण प्रकारके सूक्ष्मजन्तु गोलपेशी रहते है । उनको गोलजंतु ( Cocei ) कहते हैं । लम्बे सिक के सदृश आकार वालोंको हस्वजन्तु अथवा यष्टिजन्तु (Bactirium or Bacillus ) भी कहते हैं । हस्व जन्तुके सदश, किंतु किंचित् लाल कुछ ऐठनदार, तारके सदृश कुछ लम्बे सूत की तरह की अनेक जातियाँ हैं । सूक्ष्म जन्तुमें शाखाएँ नहीं निकलती। कुछ में शाखाएँ निकली हुई देख पड़ती हैं परन्तु वे वास्तवमै शाखा नहीं हैं। एक पेशी से जब दो पेशियाँ होती हैं तब वह दोनों पेशियाँ एक दूसरे से चिपकी हुई रहती हैं। इस तरह से उनकी एक माला बनती है। बहुधा ऐसी अनेक मालायें एकत्र मिलकर उनके पेशी कवचसे एक मुलायम पदार्थ तैयार होता है ।और वे शहतके सदश पदार्थमें मिलकर रहते हैं । बहुत से सूक्ष्मजन्तु सचेतन रहते हैं । उनमें महीन महीन जीव द्रव्यके तन्तु रहते हैं। उनके कारण वे पानी में इधर उधर तैर सकते हैं। जीव द्रव्यके ये तन्तु कुछ सूक्ष्मजन्तुओंके सब भाग पर रहते हैं, कुछ केवल एक सिरेपर रहते हैं और कुछ में केवल एक तन्तु रहता है । तन्तुओं के गुच्छे इतने करीब २ रहते हैं कि उन सबका मिलकर एक मोटा तन्तु दिखाई पड़ता है। इस तन्तुको सूक्ष्मजन्तु भीतर नहीं खींच सकते । परन्तु जब जरूरत नहीं रहती अथवा जनन पेशी तैयार होती है तब यह भड़कर गिर जाते हैं। वानस्पतिक ( Vegetative ) उत्पादन एक पेशी के दो टुकड़े हो कर फिर उन पेशियोंके स्वतंत्र रूप से होने पर होता है । उन पेशियों से फिर दूसरी पेशियाँ उत्पन्न होती हैं । प्रयोगसंभव ( Asexual ) उत्पादन जननपेशी से होता है। प्रथम तो पेशी के बिलकुल भीतरका जीवद्रव्य भाग इतर भागों से छूटता है और फिर उनका एक गोला होता है और उस गोले पर एक मोटी त्वचा आती है। पेशी की बाहरी त्वचा फिर फूलती है और भीतरी त्वचा जनन पेशीके तैयार होने पर फूटती है । सब जातियों में जनन पेशी नहीं होती यद्यपि सब सूक्ष्म जन्तुओंकी जीवनक्रिया बिल्कुल साधारण है तो भी उनमें की भिन्न २ जातियोंमें बहुत कुछ अन्तर है। अन्न लेकर उससे जो पदार्थ वे तैयार करते हैं उनमे तो बहुत ही अन्तर है। बहुत से सूक्ष्म जन्तुओं को श्वासोच्छ्रासके लिये प्राणवायुकी आवश्यकता पड़ती है । किन्तु उनमें कुछ ऐसी जातियाँ हैं कि वे उसी जगह पर बड़े वेगसे बढ़ती हैं जहाँ पर प्राण |
वायुका अस्तित्व भी नहीं है । कई सुक्ष्म जन्तुओं के श्वासोच्छ्रास से उष्णता उत्पन्न होती है। इसी कारणले गोवर और श्री कपास इत्यादि किंचित् गरम मालूम होते हैं। कोई २ सूक्ष्म जन्तु विशिष्ट काम करते हैं। जिस पानी में गंधक पिघला रहता है ऐसे पानी के झरनों में कुछ सूक्ष्म जन्तु मिलते हैं। उनके नाम गन्धकके जन्तु हैं। ये सूक्ष्म जन्तु पानी में जितना गन्धक होता है उसे लेकर उसका अपने शरीर में संग्रह करते और अन्त में उससे गन्धकाम्ल तैयार करते हैं । कुछ लोह सूक्ष्म जन्तु हैं । वे पानी में के लोहेको लेकर लोहे का एक रासायनिक पदार्थ अपने शरीर में इकट्ठा करते हैं। दही में एक प्रकार के सूक्ष्म जन्तु होते हैं उनका काम दुग्धाम्ल ( Lactic acid) नामक अम्ल तैयार करना है। दूसरे प्रकारके सूक्ष्म जन्तु हैं जिनका काम नयनोत्ताम्ल (Butyric acid ) तैयार करना है । और एक प्रकारके सूक्ष्म जन्तु सिरका तैयार करते हैं। नवनीताम्ल तैयार करने वाले सुक्ष्म जन्तुओं को प्राणवायु के अवश्यकता नहीं होती। दूसरे एक प्रकारके सूक्ष्म-जन्तु जिन्हें प्राणवायुकी आवश्यकता नहीं होती वे कपास वगैरह काष्ठके ( सेल्यूलोज ) पदार्थों से उज्ज अथवा अनूप नामक वायु (Marsh gas) तैयार करते हैं। अभी तक कही हुई जातियाँ आधे आध परोपजीवी हैं । उनको आधे आध तैयार किये हुए अन्न की आवश्यकता होती है । अन्न पचानेके लिये उसको योग्य बनाने का काम वे करते हैं । किन्तु ऐसी बहुत सी जातियाँ हैं जो कि इतना भी काम नहीं करतीं। उनको बिलकुल परिपक्क अन्न बना देना पड़ता है। इस प्रकार की जातियों में मुख्य वे सूक्ष्म जन्तु हैं जिनसे वनस्पतियों पर पड़ने वाले तथा प्राणियों को होनेवाले रोग उत्पन्न होते हैं। ये सूक्ष्मजन्तु प्राणियोंके रक्त में जाते हैं उसपर अपनी उपजीविका करते हैं और दूसरे अनेक प्रकार के सूक्ष्म जन्तु उत्पन्न करते हैं और एक प्रकारका द्रव्य भी उत्पन्न करते हैं। यह द्रव्य ही प्राणियों के लिये बहुत ही कष्टप्रद है। यह द्रव्य बहुधा अत्यन्त विषैला होता है। इस कारण नाना प्रकारके रोग प्राणियोंको होते हैं।. संसर्गजन्म और संक्रामक रोग प्रायः इसी प्रकार के सूक्ष्मजन्तु श्रोंसे होते हैं । क्षय, विश्रम, अंतरिया बुखार प्लेग इत्यादि रोग इस प्रकारके सूक्ष्म जन्तुश्र Germs ) से होते हैं । - जिस प्रकार कुछ सूक्ष्मजन्तु हानिकारक होते हैं उसी प्रकार प्राणियोंपर उपकार करनेवाले |
पृष्ठ:ज्ञानकोश भाग 1.pdf/२९०
दिखावट
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अपुष्प वनस्पति
अपुष्प वनस्पति
ज्ञानकोश (अ) २६७