सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:ज्ञानकोश भाग 1.pdf/३२४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान
ज्ञानकोश (अ) ३०१

में एकत्रित होकर सर जॉन कीन (Sir John Keane) के सेनापतित्व में बोलनके दर्रेसे आगे बढ़ी। मार्गमें कठिनाई तो अनेक पड़ी किन्तु सन्मुख कोई भी न आया। कन्दहारका शासक कोहनदिल खाँ ईरान भाग गया। १८३९ ई॰ के अप्रैल मासमें वह नगर जीत लिया गया और शाहशूजाको राजगद्दी दी गई। उसी साल २१ जुलाईको ग़ज़नी पर हमला करके वह भी जीत लिया गया। दोस्त मुहम्मदकी सेना तितिर वितिर हो गई और वह निराश होकर हिन्दु कुश पर्वतकी और भाग गया। कीन थोड़ी बहुत सेना शूजाकी सहायताके लिये छोड़कर भारत लौट आया। आगामी दो वर्ष तक शाह शूजा काबुल और कन्दहार पर शासन करता रहा। अब आक्ससकी तरेटी में सैघन तक और सेसिस्तानके मैदानमें मुल्लाखाँ तक अंग्रेजोंका कब्जा हो गया था। अन्तमें १८४० ई॰ के नवम्बरमें दोस्त मुहम्मद भी अंग्रेजोंकी शरणमें आ गया और वह भारतमें भेज दिया गया। यहाँ इसके साथ बड़ा अच्छा सलूक किया गया। इन सब परिवर्तनोंसे देशमें अशान्तिके बीज पड़ चुके थे। किन्तु उस ओर शासकोंका समुचित ध्यान नहीं था। फलतः १८४१ ई॰ की दूसरी नवम्बर को काबुलमें भयंकर विद्रोहकी अग्नि भड़क उठी। वर्नस तथा अन्य अंग्रेज अफसर मार डाले गये। उन लोगोंकी छावनी नाश कर दी गयी, रसद अथवा समाचार आने जाने का कोई उपाय नहीं छोड़ा। इससे इन लोगोंकी अवस्था अत्यन्त शोचनीय हो गई। उसी सालके २३ दिसम्बर को दोस्तमुहम्मदके पुत्र तथा अफगान सेनाके अधिपति अकबरखाँ ने एक सभा समझौतेके लिये की जिसमें उसने सर डब्लू मैकनेघटनको अपने हाथोंसे मार डाला। अन्तमें ६ जनवरी १८४२ ई॰ में एक समझौतेके आधार पर अंग्रेजी सेना अफगानिस्तानके बाहर होने लगी। उस समय बड़ी तीव्र सर्दी पड़ रही थी, मार्ग भी बीहड़ था। ऊपरसे अंग्रेजी सेना पर वहाँ के निवासियोंका आक्रमण होता था जिससे इन लोगोंकी बहुत हानि होती थी। सब कठिनाइयों को सहन करते हुये इनमेंसे बचे हुए थोड़ेसे अंग्रेज जलालाबाद पहुँचे। जो सेना गजनीमें थी वह भी आत्म समर्पण करने के लिये १० दिसम्बरको वाध्य की गई। इतना सब होने पर भी जनरल नॉट कन्दहार पर अधिकार किये ही रहे। इधर काबुलसे आकर जलालाबाद में

अंग्रेजी फौज जनरल सेलके आधीनतामें बड़ी बीरतासे डटी रही।

इन सबका प्रतिकार करनेके लिये भारतमें बड़ी सावधानीसे तय्यारी हो रही थी। अन्तमें १८४२ ई॰ १६वीं अप्रेलको खैबर दर्रेसे होते हुए जनरल पोलक जलालाबाद पहुँचे। २० वीं अगस्त तक वहीं डेरा डाले रहे। तदन्तर सेना सहित आगे बढ़ते बढ़ते १५वीं सितम्बरको काबुल पहुँचे। इसी समय गजनीको विजय करके नॉट साहब उनसे कावुलमें आ मिले। अंग्रेज बन्दी मुक्त किये गए। अब अफगानिस्तान एक बार फिर अंग्रेजोंके हाथ आ चुका था।

अंग्रेजी सेनाके जाते ही शाहशूजाकी हत्या कर डाली गयी। अतः एक बार फिर कावुल पर दोस्तमुहम्मदका शासन हुआ। अकबरखाँ वजीर बनाया गया, किन्तु १८४८ ई॰ में ही उसकी मृत्यु हो गई। दोस्तमुहम्मद १८६३ ई॰ तक राज्य करता रहा। अन्तमें उसकी भी मृत्यु हो गई।

दोस्तमुहम्मदने अपने शासनकाल में अनेक प्रान्त जीते। जिस समय भारतमें शेरसिंह अंग्रेजोंसे युद्ध कर रहा था उस समय (२१ फरवरी १८४९ ई॰) यह अटक जीतकर गुजरात में उपस्थित था। सर बाल्टर रेले गिलवर्टने अफगानोंका बहुत तत्परतासे पीछा किया। दोस्त मुहम्मदकी जान बड़ी कठिनाईसे बची। वह एक अत्यन्त तीव्रगामी घोड़े पर सवार होकर भाग निकला। तदन्तर १९५० ई॰ में अफगानों ने बल्ख पर फिरसे विजय पाई। अब अंग्रेजोंसे इनसे फिरसे मित्रताका नाता जोड़ा गया और १८५५ ई॰ में पेशावरमें एक सन्धिपत्र लिखा गया। इसी साल नवम्बर मासमें इसके भाई कोहनदिल खाँ का देहान्त हो गया था। अब कन्दहार प्रान्त भी इसीके हाथ आ गया। हेरात पर ईरानियोंने कब्जा कर लिया था। अतः १८६३ ई॰ में उसने उस पर आक्रमण किया और दस मास तक घेरा डाले पड़ा रहा। अन्तमें इसकी विजय हुई, किन्तु इसके तेरह दिन बाद ही वह भी परलोक गामी हुआ।

दोस्त मुदम्मदकी मृत्यु के पश्चात् इसका पुत्र शेरअलीखाँ गद्दी पर बैठा। शेरअली खाँको अपने भाइयों तथा भतीजोंसे बराबर लड़ते रहना पड़ा। १८६७ ई॰ में तो इसकी यह दशा हो गई थी कि केवल वल्ख और हेरात पर ही इसका शासन रह गया था। बाकी सम्पूर्ण राज्य इसके