पृष्ठ:दुखी भारत.pdf/२८६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
२६८
दुखी भारत


इस विवरण में उन बातों का वर्णन किया गया है जो पुलिस को मालूम हैं और जिन पर अदालत में मुक़दमा चल चुका है। विवरण के अन्त में उपसंहार ३—में ए से लेकर ई तक अङ्कचक्रों में इसके आंकड़े दिये गये हैं। यहाँ इन अङ्क-चक्रों का संक्षिप्त रूप दिया जाता है।

वार्षिक औसत वार्षिक औसत
१९०९ से १९१३ तक १९२० से १९२४ तक
अप्राकृतिक व्यभिचार … ६२ ६२
अप्राकृतिक व्यभिचार करने का उद्योग … ९६ २१५
बालकों के साथ व्यभिचार … १३२ १७६
बलात्कार … १६५ १२०
स्त्रियों पर व्यभिचार के लिए आक्रमण … ११२९ १५१५
१३ से कम आयु की बालिकाओं के साथ भ्रष्टाचार … १३७ ७४
१६ से कम आयु की बालिकाओं के साथ भ्रष्टाचार … २१४ १७४
माता-बहन आदि के साथ व्यभिचार ५६ ८९
कुल … १,९९१ २,४३५

यदि इन अङ्कों की पृथक् पृथक् जांच की जाय तो ज्ञात होगा कि ग्रेट ब्रिटेन में पुलिस की जानकारी में बालकों के साथ व्यभिचार के अपराध १९०९ से १९१३ तक २९० प्रतिवर्ष के हिसाब से किये गये और १९२० से १९२४ तक ४५३ प्रतिवर्ष के हिसाब से किये गये। ये अङ्क ऊपर के चक्र में दिये गये प्रथम तीन विषयों से सम्बन्ध रखते हैं। १९२४ ईसवी में इन तीनों प्रकार के अपराधों की संख्या ७०; २६५ और १८५—अर्थात् कुल मिला कर ५२० थी। १३ वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के साथ भ्रष्टाचार के अङ्क भी महत्त्वपूर्ण हैं।