पृष्ठ:दृश्य-दर्शन.djvu/१३६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
नेपाल ।

नेपाल की गिनती उन राज्यों में है जो स्वाधीन गिने जाते हैं। पर जैसे हैदरावाद, मैसूर और काश्मीर इत्यादि राज्यों में अंगरेज़ों का रेजीडेंट रहता है वैसे ही नेपाल में भी रहता है। यह देश कोई ५०० मील लम्बा और १२० मील चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल कोई ६०,००० वर्ग मील है। हिमालय के दक्षिणी भाग की दो चोटियों के बीच कोई १५ मील लम्बा और उतनी ही चौड़ी समतल जगह है। नेपाल वाले उसीको नेपाल कहते हैं। पर और देशवाले गोर्खा लोगों के सारे देश को नेपाल कहते हैं। नेपाल का कुछ ही हिस्सा ऐसा है जहाँ विदेशी जाने पाते हैं। नेपाली लोग विदेशियों को अपने देश में बेरोकटोक सब कहीं न कहीं जाने देते। यह सिद्धान्त यूरप वालों को पसन्द नहीं, क्योंकि इसके कारण झगड़े की जड़ पादरी साहव का प्रवेश वहां नहीं होता।