पृष्ठ:दृश्य-दर्शन.djvu/६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

देहली।

देहली भरतखण्ड का रोम है। योरोप में रोम नगर जिस दृष्टि से देखा जाता है, भारत में देहली भी उसी दृष्टि से देखी जाती है। रोम नगर इटली की राजधानी है। प्राचीन समय में, रोम के राजराजेश्वरों ने चिरकाल तक प्रायः सारे योरोप में अपनी राजसत्ता चलाई है। इसी लिए रोम बड़े आदर का पात्र माना जाता है। देहली के हिन्दू और मुसलमान राज-राजेश्वरों ने भी अनेक काल-पर्य्यन्त अपनी राजसत्ता इस देश पर चलाई है; हजारों वर्ष तक यह नगर इस देश की राजधानी रहा है। यही कारण है जो इसकी समता रोम से की जाती है; यही कारण है जो कलकत्ता और बम्बई आदि प्रसिद्ध नगरों को छोड़ कर यही नगर बड़े बड़े दरबारों के लिए चुना जाता है। जब हम प्राचीन इतिहासों को देखते हैं और टेवर्नियर, बर्नियर और फिञ्च आदि की लिखी हुई पुस्तकें पढ़ते हैं तब मुग़ल