पृष्ठ:द्विवेदीयुग के साहित्यकारों के कुछ पत्र.djvu/४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

प्रकाशकीय हिंदुस्तानी एकेडेमी, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद की ओर से श्री बैजनाथ सिंह 'विनोद' द्वारा संकलित एवं संपादित "द्विवेदी युग के साहित्यकारों के कुछ पत्र" नामक ग्रंथ का प्रकाशन हर्ष का विषय है। विदेशी शासन युग में जबकि अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजियत हम भारतीयों के लिए भी अभिमान का विषय बन रही थी, उस समय हिंदी खड़ी बोली की प्रतिभा ने कुछ ऐसे साहित्य सेवियों को उत्पन्न किया जिनकी सेवा और साधना का फल हमें आज मिला है। आचार्य द्विवेदी जी तथा उनके समकालीन लेखकों के व्यक्तित्व का परिचय साधारणतया हमें उनकी रचनाओं द्वारा प्राप्त होता है। किंतु यह परिचय अधूरा है। उनके वैयक्तिक पत्र इस अवूरी जानकारी को पूरा करते हैं। “विनोद" जी ने जिस परिश्रम से इन पत्रों का संकलन एवं संपादन किया है वह अभिनन्दनीय है। - इन पत्रों से हमें यह भी ज्ञात होता है कि हमारे साहित्य निर्माताओं ने देश के संकटकाल में किस अदम्य उत्साह, उत्कट विश्वास और कठोर साधना से हिंदी भाषा और साहित्य की निःस्वार्थ सेवा की थी। हिंदुस्तानी एकेडेमी . धीरेन्द्रवर्मा उत्तरप्रदेश, इलाहाबाद मंत्री