पृष्ठ:पंचतन्त्र.pdf/८८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
मित्रभेद]
[८३
 


वह बन्दर यह कह ही रहा था कि एक बन्दर ने सूचीमुख को उसके पंखों से पकड़ कर झकझोर दिया।

xxx

इसीलिए मैं कहता हूँ कि मूर्ख को उपदेश देकर हम उसे शान्त नहीं करते, और भी भड़काते हैं। जिस-तिस को उपदेश देना स्वयं मूर्खता है। मूर्ख बन्दर ने उपदेश देने वाली चिड़ियों का घोंसला तोड़ दिया था।

दमनक ने पूछा—"कैसे?"

करटक ने तब बन्दर और चिड़ियों की यह कहानी सुनाई—