सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:प्रेमसागर.pdf/५०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
( २ )

है सो कलियुग है, इसीके आने से मैं भागा जाता हूं। यह गाय सरूप पिरथी है सो भी इसीके डर से भाग चली है। मेरा नाम है धर्म, चार पाँव रखता हूँ—तप, सत, दया और सोच। सतयुग में मेरे चरन बीस बिस्वे थे, त्रेता में सोलह, द्वापर में बाहर, अब कलियुग में चार बिस्वे रहे, इसलिये कलि के बीच मैं चल नहीं सकता। धरती बोली—धर्मावतार, मुझसे भी इस युग में रहा नहीं जाता, क्योंकि शूद्र राजा हो अधिक अधर्म मेरे पर करेंगे, तिनका बोझ मैं न सह सकूँगी इस भय से मैं भी भागती हूँ। यह सुनतेही राजा ने क्रोध कर कलियुग से कहा—मैं तुझे अभी मारता हूँ। वह घबरा राजा के चरनों पै गिर गिड़गिड़ाकर कहने लगा—पृथ्वीनाथ, अब तो मैं तुम्हारी सरन आया मुझे कहीं रहने को ठौर बताइये, क्योंकि तीन काल और चारों युग जो ब्रह्मा ने बनाये हैं सो किसी भाँति मेटे न मिटेंगे। इतना बचन सुनते ही राजा परीक्षित ने कलियुग से कहा कि तुम इतनी ठौर रहो—जुए, झूठ, मद की हाट, बेस्या के घर, हत्या, चोरी और सोने में। यह सुन कलि ने तो अपने स्थान को प्रस्थान किया और राजा ने धर्म को मन में रख लिया। पिरथी अपने रूप में मिल गई। राजा फिर नगर में आये और धर्मराज करने लगे।

कितने एक दिन बीते राजा फिर एक समै आखेट को गये औ खेलते खेलते प्यासे भये, सिर के मुकुट में तो कलियुग रहता ही था, विसने अपना औसर पा राजा को अज्ञान किया। राजा प्यास के मारे कहाँ आते हैं कि जहाँ लोमस ऋषि आसन मारे नैन मूँदे हरि को ध्यान लगाये तप कर रहे थे। जिन्हें देख परीक्षित मन में कहने लगा कि यह अपने तप के घमंड से मुझे देख