सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:बाल-शब्दसागर.pdf/२९४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

जारन जारन +-संज्ञा पुं० १. इधन । २. जलाने की क्रिया या भाव। जारना + - क्रि० स० दे० " जलाना" | जारिणी - संज्ञा श्री० बदचलन औरत । जारी - वि० १. बहता हुआ । २. चलता हुआ । संज्ञा स्त्री० छिनाला । जालंधरी विद्या-संज्ञा श्री० माया । जालंध्र - संज्ञा पुं० झरोखे की जाली । जाल - संज्ञा पुं० १. तार या सूत आदि का पट जिसका व्यवहार मछलियों और चिड़ियों आदि को पकड़ने में होता है । २. किसी को फँसाने या वश में करने की युक्ति | संज्ञा पुं० धोखा | जालदार - वि० जिसमें जाल की तरह पास पास बहुत से छेद हों । जालसाज़ -संज्ञा पुं० वह जो दूसरों को धोखा देने के लिये किसी प्रकार की झूठी कारवाई करे । जालसाज़ी -संज्ञा स्त्री० दगाबाज़ी | जाला -संज्ञा पुं० १. मकड़ी का बुना हुआ पतले तारों का जाल । २. आँख का एक रोग । जालिका - संज्ञा स्त्री० १. जाली । २. समूह । ज़ालिम - वि० जुल्म करनेवाला । जालिया - वि० जालसाज़ | जाली - संज्ञा स्त्री० १. छोटे छोटे छेदों का समूह । २. कच्चे आम के अंदर गुठली के ऊपर का तंतु- समूह | वि० नकुली । जावक +--संज्ञा पुं० महावर । जावित्रा - संज्ञा स्त्री० जायफल के ऊपर का सुगंधित छिलका जो औषध के काम में आता है । २८६ जित् जासु+- वि० जिसका । जासूस -संज्ञा पुं० भेदिया । जासूसी संज्ञा स्त्री० गुप्त रूप से किसी - बात का पता लगाना । ज़ाहिर - वि० प्रकट | ज़ाहिरदारी - संज्ञा स्त्री० वह बात या काम जो केवल दिखावे के लिये हो । ज़ाहिरा कि० वि० देखने में । - जाहिल - वि० मूर्ख | जाही संज्ञा स्त्री० चमेली की जाति का एक प्रकार का सुगंधित फूल । जिंद-संज्ञा पुं० भूत । ज़िंदगी -संज्ञा स्त्री० जीवन । ज़िंदा - वि० जीवित | ज़िंदादिल - वि० खुश मिज़ाज । जिवाना | - क्रि० स० दे० "जिमाना "। जिंस - संज्ञा खो० [संज्ञा किंदादिली ] १. प्रकार । २. सामग्री । ३. अनाज । जिंसधार - संज्ञा पुं० पटवारियों का वह काग़ज़ जिसमें वे खेत में बोए हुए अन का नाम लिखते हैं । जिनाना - क्रि० स० दे० "जि- लाना" । जिउ+- संज्ञा पुं० दे० " जीव" । जिउका +-संशा स्त्री० दे० "जीविका" | जिउकिया-संज्ञा पुं० रोज़गारी । ज़िक्र -संज्ञा पुं० चर्चा | जिगर - संज्ञा पुं० [वि० जिगरो ] कलेजा । जिगरा - संज्ञा पुं० साहस । जिगरी - वि० १. दिल्ली । २. अत्यंत घष्ठ । जिज्ञासा-संज्ञा खी० जानने की इच्छा । जिला सु - वि० खोजी । जित - वि० जीतनेवाला ।