दफनाना दफनाना - क्रि० स० गाड़ना । दफा - संज्ञा बी० १. बार । २. किसी कानूनी किताब का वह एक अंश जिसमें किसी एक अपराध के संबंध में व्यवस्था हो । वि० दूर किया हुआ । दफीना - संज्ञा पुं० गढ़ा हुआ धन । दफ़र -संज्ञा पुं० श्राफिस । दफ़री - संज्ञा पुं० जिल्दसाज़ | दबंग - वि० प्रभावशाली । दबक - संज्ञा स्त्री० सिकुड़न । दबकना - क्रि० प्र० १. भय के कारण छिपना । २. लुकना । क्रि० स० धातु को हथौड़ी से पीटकर बढ़ाना । दबका-संज्ञा पुं० कामदानी का सुन- हला तार । दबकाना - क्रि० स० छिपाना । दबकैया - संज्ञा पुं० दे० " दुबकगर" । दबगर-संज्ञा पुं० १. ढाल बनाने- वाला । २. चमड़े के कुप्पे बनाने - वाला । दबदबा - संज्ञा पुं० रोब - दाब | दबना- क्रि० प्र० १. बोझ के नीचे पड़ना । २. पीछे हटना । ३. संकोच करना । दबघाना - क्रि० स० दबाने का काम दूसरे से कराना । दबाना - क्रि० स० [ संज्ञा दान, दबाव ] १. किसी पदार्थ पर किसी ओर से बहुत ज़ोर पहुँचाना। २. ज़ोर डाल- कर विवश करना। २. किसी दूसरे की चीज़ पर अनुचित अधिकार करना । दबाव - संज्ञा पुं० १. चप । २. रोब । ३५४ दमनशील दबल - वि० १. जिस पर किसी का प्रभाव या दबाव हो । २. जो बहुत दवता या डरता हो । दबोचना- क्रि० स० १. धर दबाना । २. छिपाना । दबोरना/- क्रि० स० दबाना | दम - संज्ञा पुं० १. सस । २. नशे आदि के लिये सांस के साथ धू खाँचने की क्रिया । ३. साँस खींचकर ज़ोर से बाहर फेंकने या फूँकने की क्रिया । ४. उतना समय जितना एक बार सांस लेने में लगता है । ५. प्राण । दमक- संज्ञा स्त्री० चमक | दमकना - क्रि० प्र० चमकना । दमकल - संज्ञा श्री० १. वह यंत्र जिसकी सहायता से मकानों में लगी हुई श्राग बुझाई जाती है । २. वह यंत्र जिसकी सहायता से कुएँ से पानी निकालते हैं 1 दमकला-संज्ञा पुं० वह बड़ा पान जिसमें लगी हुई पिचकारी के द्वारा महफ़िलों में गुलाब - जल श्रथवा रंग श्रादि छिड़का जाता है । दमखम - सज्ञा पुं० दृढ़ता | दम चूल्हा - संज्ञा पुं० एक प्रकार का दम-चुल्हा- लोहे का गोल चूल्हा । दमड़ी-संज्ञा स्त्री० पैसे का आठव भाग । दमदमा - संज्ञा पुं० मेोरचा | दमदार - वि० १. जिसमें जीवनी-शक्ति यथेष्ट हो । २. दृढ़ | दमन-संज्ञा पुं० १. दबाने या रोकने की क्रिया । २. दंड । संज्ञा श्री० दे० "दमयंती" । दमनशील- वि० दमन करनेवाला ।
पृष्ठ:बाल-शब्दसागर.pdf/३६२
दिखावट