नवयौवना नवयौवना - संज्ञा बी० नौजवान औरत । नवरंग - वि० १. सुंदर । २. नए ढंग EST 1 नवरंगी - वि० १. नित्य नए प्रानंद करनेवाला । २. हँसमुख । नवरत्न - संज्ञा पुं० १. मोती, पना, मानिक, गोमेद, हीरा, मूँगा, लह- सुनिया, पद्मराग और नीलम ये नौ रन या जवाहिर । २. राजा विक्रमा- दित्य की एक कल्पित सभा के नौ पंडित । ३. गले में पहनने का नौ रत्नों का हार । नवरात्र - संज्ञा पुं० चैत्र शुक्ला प्रति- पदा से नवमी तक और श्रश्विन शुक्ला प्रतिपदा से नवमी तक के नौ नौ दिन जिनमें लोग नवदुर्गा का व्रत, घटस्थापन तथा पूजन आदि करते हैं । नवल - वि० १. नवीन । २. सुंदर । नवला - संज्ञा जो० युवती । नवशिक्षित - संज्ञा पुं० १. वह जिसने अभी हाल में कुछ पढ़ा या सीखा हो । २. वह जिसे आधुनिक ढंग की शिक्षा मिली हो । नवसत-संज्ञा पुं० नव और सात, सोलह श्रृंगार | | वि० सोलह । नवसप्त-संज्ञा पुं० नौ और सात, सोलह श्रृंगार | नवसर - संज्ञा पुं० नौ लड़ का हार । वि० नवयुवक | नवागत- वि० नया आया हुआ । नवाज - वि० कृपा करनेवाला । नवाजना- क्रि० स० कृपा करना । नवाना- क्रि० स० १. झुकाना । २. ven विनीत करना । नशा नवान्न - संज्ञा पुं० १. फसल का नया अनाज । २. एक प्रकार का श्राद्ध । नवाब - संज्ञा पुं० १. मुग़ल सम्राटों के समय बादशाह का प्रतिनिधि जो किसी बड़े प्रदेश के शासन के लिये नियुक्त होता था । २. एक उपाधि जो आज-कल छोटे-मोटे मुसलमानी राज्यों के मालिक अपने नाम के साथ लगाते हैं । ३. राजा की उपाधि के समान एक उपाधि जो भारतीय मुसलमान अमीरों को अँगरेज़ी सरकार की ओर से मिलती है । वि० बहुत शान-शौकत और अमीरी ढंग से रहने तथा खूब खर्च करने. वाला । नवाबी - संज्ञा स्त्री० १. नवाब का पद । २ नवाब का काम । २. नवाब होने की दशा । ४. बहुत अधिक अमीरी । नवासा - संज्ञा पुं० [स्त्री० नवासी ] बेटी का बेटा । नवाह - संज्ञा पुं० रामायण श्रादि का वह पाठ जो नौ दिन में समाप्त हो । नवीन- वि० १. हाल का नूतन । २. विचित्र । ३. नवयुवक । नवीनता - संज्ञा स्त्री० नूतनता । नवीस-संज्ञा पुं० लिखनेवाला । नवीसी-संज्ञा स्त्री० लिखाई । नवेला - वि० [स्त्री० नवेलो ] १. नवीन । २. तरुण । . । नवोढ़ा -संज्ञा स्त्री० १ नवविवाहिता स्त्री । २. नवयौवना । नव्य- वि० नया । नशा - संज्ञा पुं० १. वह अवस्था जो
पृष्ठ:बाल-शब्दसागर.pdf/४१७
दिखावट