पंचांग पंचांग-संज्ञा पुं० १. पाँच अंग या पाँच अंगों से युक्त वस्तु । २ पत्रा । पंचानन - वि० जिसके पाँच मुँह हो । संज्ञा पुं० १. शिव । २. सिंह | पंचायत - संज्ञा स्त्री० पंचों की बैठक या सभा । कमेटी । पंचायती - वि० २. साझे का । पंचाल - संज्ञा पुं० १. एक देश का बहुत प्राचीन नाम । यह देश हिमालय और संबल के बीच गंगा के दोनों ओर था। २. पंचाल देशवासी । ३. पंचाल देश का राजा । पंचालिका - संज्ञा स्त्री० १. पुतली । २. नर्त्तकी । १. पंचायत का । पंचाली -संज्ञा खी० १ पुतली । द्रौपदी । ३. एक गीत । पंछी-संज्ञा पुं० चिड़िया । २. पंजर - संज्ञा पुं० १. ठटरी | कंकाल । २. शरीर । पंजहज़ारी-संज्ञा पुं० एक उपाधि जो मुसलमान राजाओं के समय में सर- दारों और दरबारियों को मिलती थी । पंजा - संज्ञा पुं० १. गाही । २. हाथ या पैर की पांचों उँगलियों का समूह । ३. चंगुल । ४. जूते का अगला भाग जिसमें उँगलियाँ रहती हैं । २. ताश का वह पत्ता जिसमें पाँच चिह्न या बूटियाँ हो । पंजाब - संज्ञा पुं० [वि० पंजाबी ] भारत के उत्तर-पश्चिम का प्रदेश जहाँ सतलज, व्यास, रावी, चनाथ और मेलम नाम की पाँच नदियाँ बहती हैं। पंजाबी - वि० पंजाब का । संज्ञा पुं० पंजाब निवासी । ४३८ पंपासर पंजिका -संज्ञा श्री० पंचांग | पंजीरी -संज्ञा बी० एक प्रकार की मिठाई जो घाटे के चूर्ण को घी में भूनकर बनाई जाती है। पंडल - वि० पीछा । संज्ञा पुं० शरीर । - पडवा - संज्ञा पुं० भैंस का बच्चा । पंडा-संज्ञा पुं० [स्त्री० पंडाइन ] पुजारी । पंडाल - संज्ञा पुं० सभा के अधिवेशन पंडित - वि० [स्त्री० पंडिता, पंडिताइन, के लिये बनाया हुआ मंडप । पंडितानी ] १. विद्वान् । २. चतुर । संज्ञा पुं० ब्राह्मण । पंडिताई - संज्ञा स्त्री० विद्वत्ता | पंडिताऊ - वि० पंडितों के ढंग का । पंडितानी -संज्ञा स्त्री० १. पंडित की श्री । २. ब्राह्मणी । पंडु - वि० पीलापन लिए हुए । पंडुक - संज्ञा पुं० [स्त्री० पंडुकी ] कपोस या कबूतर की जाति का एक प्रसिद्ध पक्षी । पंडुर-संज्ञा पुं० पानी में रहनेवाला साँप । पंथ - संज्ञा पुं० १. मार्ग । २. चाल । ३. धर्ममार्ग । I पंथान:- संज्ञा पुं० मार्ग । पंथकी-संज्ञा पुं० राही । पंथिक-संज्ञा पुं० दे० " पथिक" । पंथी - संज्ञा पुं० १. राही । २. किसी संप्रदाय या पंथ का अनुयायी । पंपा संज्ञा स्त्री० दक्षिण देश की एक नदी और उसी से लगा हुआ एक ताल और नगर जिसका उल्लेख रामायण में है । पंपासर - संज्ञा पुं० दे० "पंपा" ।
पृष्ठ:बाल-शब्दसागर.pdf/४४६
दिखावट