हलदी हलदी - संज्ञा बी० १. एक प्रसिद्ध पौधा जिसकी जड़, जो गांठ के रूप में होती है, मसाले के रूप में और रँगाई के काम में भी आती है । २. उक्त पौधे की गांठ जो मसाले आदि के काम में भाती है । हलधर-संज्ञा पुं० बलरामजी । हळना - क्रि० म० १. हिलना डो- लना । २. पानी में बैठना । (पूर्वी) हलफ़ - संज्ञा पुं० किसी पवित्र वस्तु की शपथ । कृलम | हलचल + :-- संज्ञा पुं० खलबली । हल- चल । हलबी, हलब्बी - वि० हलब देश का (शीशा) । बढ़िया (शीशा) । हलराना- क्रि० स० (बच्चों को) हाथ पर लेकर इधर-उधर हिलाना । हलवा - संज्ञा पुं० एक प्रकार का प्रसिद्ध मीठा भोजन । मोहनभोग | हलवाई - संज्ञा पुं० [स्त्री० इलवाइन ] मिठाई बनाने और बेचनेवाला । हलवाह, हलवाहा -संज्ञा पुं० वह जो दूसरे के यहाँ हल जोतने का काम करता हो । हलहलाना | - क्रि० स० खूब जोर से हिलाना-डुलाना । झकझोरना । हलाकान | - वि० [संज्ञा हलाकाना ] परे- शान । हेरान । हला-भला - संज्ञा पुं० १. निबटारा । २. परिणाम | हलायुध -संज्ञा पुं० बलराम । हलाल - संज्ञा पुं० वह पशु जिसका मांस खाने की मुसलमानी धर्म-पुस्तक में प्राज्ञा हो । हलालखोर संघा पुं० १. मिहनत ८०२ हवाल करके जीविका करनेवाला । २. भंगी । हलाहल - संज्ञा पुं० १. वह प्रचंड विष जो समुद्र - मथन के समय नि. समुद्र-मथन 1 कला था। २. एक ज़हरीला पौधा हलुका - वि० दे० " हलका " | हलोरना- क्रि० स० १. पानी में हाथ डालकर उसे हिलाना-डुलाना । २. मथना । ३. अनाज फटकना । हलोरा -संज्ञा पुं० दे० " हिलोरा" । हल्दी - संज्ञा बी० दे० " हलदी" । हल्ला -संज्ञा पुं० १. चिल्लाहट । शोर- गत । २. श्राक्रमण | हमला | हवन-संज्ञा पुं० किसी देवता के निमित्त मंत्र पढ़कर घी, जौ, तिल आदि श्रमि में डालने का कृत्य | होम | हवलदार - संज्ञा पुं० १. बादशाही ज़माने का वह अफ़सर जो राजकर की ठीक ठीक वसूली और फसल की निगरानी के लिये तनात रहता था । २. फ़ौज में एक सबसे छोटा अफ़सर । हवस-संशा खो० लालसा । कामना । हवा -संज्ञा स्त्री० वायु । पवन । हवाई - वि० १. हवा का वायु- संबंधी । २. हवा में चलनेवाला । ३. कल्पित या झूठ । निर्मूल । संज्ञा स्त्री० एक प्रकार की आतिशबाज़ी हवाचक्की - संज्ञा श्री० घाटा पीसने की वह चक्की जो हवा के ज़ोर से चलती हो । हवादार - वि० जिसमें हवा श्राने-जाने के लिये खिड़कियों या दरवाज़े हों। संज्ञा पुं० बादशाहों की सवारी का एक प्रकार का हलका तख़्त । हवाल - संज्ञा पुं० १. हाल । दशा । २. समाचार |
पृष्ठ:बाल-शब्दसागर.pdf/८१०
दिखावट