पृष्ठ:बाहर भीतर.djvu/१३१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

रूठी रानी कर दो। "मैं नही जाऊगी जोशीजी।" "बाईजी, यह कैसे हो सकता है ?" "मैंने सोच लिया।" "बाईजी, कल तक तुम्हे रावजी की जान प्यारी थी, क्या आज नही है, अब भी तो उनकी जान जोखिम मे है।" "खैर, मै जाऊगी, परन्तु रावजी मेरे पास न आ सकेगे।" "आप जैसा कहेगी, वे वैसा ही करेगे।" "मैं भी आपके साथ चलूगा बाईजी, यहा अब मेरा ठिकाना नहीं है।" "आप भी चलिए।" "सुखपाल सेवा मे उपस्थित है।" "चलिए फिर ।" - ( बरात जोधपुर पहुची, दीवान ने धूमधाम से स्वागत किया। कोसो तक सेना और दर्शको का ताता बध गया, उमा एक नये महल मे उतारी गई। रावजी के अनेक रानिया थी, नई सौत को देखने की सबको हौस थी। उनमे स्वरूपदे झाली सबसे सुन्दरी थी। रावजी उसके महल मे गए तो उसने दौडकर गले की मोतियों की माला तोडकर उनपर न्यौछावर की। "नई रानी के दर्शन हमे भी होने चाहिए।" "अब इसमे बाधा क्या है ?" "सुना है महाराज, भट्टानीजी बडी मानवती है ?" "भट्टानीजी क्या है, भाटा (पत्थर) है।" (हसकर) “वाह, आपने बड़ा आदर किया, भला भाटा क्यो है ? "है तो भट्टानी, पर भाटे की बनी है। बड़ा घमण्ड है।' "वाह ! आपसे उसका मान भी न सहा गया ?" "मान की भी एक सीमा है, प्रिये।" "महाराज, बडे घर की बेटी, रूप-कुल में श्रेष्ठ, फिर मान न करे ! भला मैं गरीब घर की लड़की क्या मान करूगी!" .