पृष्ठ:भक्तभावन.pdf/१०८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
षट्ऋतु वर्णन तथा अन्योक्ति वर्णन : ७५
 

कवित्त

फूलि रही सरसों सरस खेत खेतमाँहि। अखिल अँगारन को पुंज सो सुहायो है।
किंशुक कुसंभ मंजु मुगदर मौजदार। पवन मरोर बाल जाल सरसायो है।
ग्वाल कवि कहै डारे दल बिन लेजिम लें। कोकिल मलिंद वृंद पहन को छायो है।
वीर बलवंत अनकंतजू वसंत आज। कुस्ती के दिखाइबे को जेठो बनि आयो है॥९७॥

कवित्त

बाजी बाजी बिरियाँन शीतल उसन बात। मंद मंद तुतरात बालक सरूपिया।
जेठ की जलाका सी सलाका होय आवे कभू। सौरभ सुहावे तरुनायन अनूपिया।
ग्वाल कवि कहें अंग थर थर कांपे कभू। कछू न बस्याई जून चाहे भयो धूपिया।
आनंद के कंद रामचंद के अनंद देत। आयो छविवंत ह्वै वसंत बहुरूपिय॥९८॥

कवित्त

बाजत मुरज मंजु भारत मरोरदार। बीनको बनाव तुंब वृंद बिलसंत है।
ताल की आवाजें साज चटक गुलाबन की। सुन्दर सुरंगी भौर गुन्ज सरत है।
ग्वाल कवि कहे तार तानत अमरबेल। साजे सुरकोकिल कुहुँक हुलसंत है।
राजे महाराजे रघुवीर वीरजू के जागें। आयो बने बानिक कलावंत वसंत है॥९९॥

कवित्त

बाग बन उब्बे पुब्बे फवनि अनेकनसों। सरसों प्रसून पुखराजन को छायो है।
मोतिये सु मोतिये सेवती सरस होरे। ठौर ठौर बौर झौर पन्नन को लायो है।
ग्वाल कवि कहत कुसुम मंजु मानिक है। सौरभ पसार पुंज पानिप सुहायो।
शोभ शिरताज ब्रजराज महाराज आज। रितुराज जौहरी जवाहर ले आयो है॥१००॥

कवित्त

दीसे जात जातके बिटप पाँत पात बिन। भाँत भाँत अरे पें डरावे छल छंद सों।
फूले है कुसुम कुल किंशुकहू बन बन। मानहु हुतासन की लागनि अमंद सों।
ग्वाल कवि त्यों ही नित गरल रसंत ताहि। कहत सुधाधर मयंक मतिमंद सों।
आयो है बसंत बिरहीन के नसंत काज। कहियो इकंत वा विलासी ब्रजचन्द सों॥१०१॥

कवित्त

ऊधो यह सुधो सो संदेसो कहि दीजो जाय। स्याम सों सितावी तुम बिन तरसत है।
कोप पुरहूत बचाई वारिधारन तें। तिनपे कलंकी चंद विष बरसत है।
ग्वाल कवि शीतल समीर जे सुखद होते। वेधत निशंक तीर पीर सरसत है।
जेई विषनागिन में बरत बचाइ हुती। तिन्हें विरहागिन में बारत बसन्त है॥१०२॥