पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास.djvu/८९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
[८१]
१९—मुसलमान।

१—अरब देश का बहुत बड़ा भाग ऊसर और बंजर है। यहां न नदी है न झील। सारा देश रेत से ढका है। कहीं कहीं हरा भरा टुकड़ा भी मिल जाता है जहां घास उगती है और कुंए या सोतों से पानी मिल जाता है। अगले समय में इस देश में

काबा-मक्का।


जंगली जातियां बसी थीं और वह अपने रेवड़ां और गल्लों के लिये घास चारे की खोज में घर बार साथ लिये एक जगह से दूसरी जगह और दूसरी जगह से तीसरी जगह फिरा करती थीं।

6