पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास 2.pdf/१६३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

महायुद्ध भारत पहिले किसी भारतीय को नहीं मिला था। इससे प्रतीत होता है कि वृटिश सरकार को कैसो प्रबल इच्छा है कि भारतवासियों को उनके देश के राज्य शासन में उचित अधिकार मिले। २४----अप्रैल सन् १९२१ ई० में लार्ड चेम्सफोर्ड अपनो हुकूमत का समय खतम होने पर इंग- लिस्तान वापस चले गये। और उनकी जगह पर लार्ड रीडिंग वाइसराय नियुक्त हुए। आप इंगलिस्तान के लार्ड चीफ़ जस्टिस थे और हिन्दुस्तान के नई शासन पद्धति के अनुसार शासन करने के पूर्ण योग्य थे। आप को जगह पर सन् १९२७ ई० में लाडं अविन भारत के वाइसराय लाई अधिन नियुक्त हुए। ८७-भारत की नई शासन पद्धति १- हम यह पढ़ चुके हैं कि सन् १८५८ ई० से अर्थात् जब से इस देश का शासन ईस्ट इण्डिया कम्पनी के हाथ से निकल कर श्रीमती महारानी विकृोरिया के अधिकार में आया तब से क्रमशः परन्तु निरन्तर सुधार होता रहा है। समय समय पर कानून बनते रहे हैं। पहिले भारतबासी, कानून और नियम के बनाने में सहायता तथा सलाह देने के लिये नियुक्त हुए फिर धीरे धीरे देश के मुख्य शासन में भाग लेने लगे।