पृष्ठ:भारत का संविधान (१९५७).djvu/४५३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

परिशिष्ट

नाम राज्यक्षेत्र
१२. उत्तर प्रदेश
वे राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ में ठीक पहले या तो संयुक्त प्रान्त नाम से ज्ञात प्रान्त में समाविष्ट थे या इस प्रकार प्रशासित थे मानो कि वे उम प्रान्त के भाग रहे हों।
१३. पश्चिमी बंगाल
वे राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ मे ठीक पहले या तो पश्चिमी बंगाल प्रान्त में समाविष्ट थे या इस प्रकार प्रशासित थे मानो कि वे उस प्रान्त के भाग रहे हों तथा चन्द्र नगर का राज्य- क्षेत्र जैसा कि वह चन्द्र नगर (विलयन) अधिनियम, १९५४, की धारा (२) के खंड (ग) में परिभापित है और वे राज्यक्षेत्र भी, जो बिहार और पश्चिमी बंगाल (राज्यक्षेत्रों का हस्तान्तरण) अधिनियम, १९५६ की धाग ३ की उपधारा (१) में उल्लिखित हैं।
१४. जम्मू तथा कश्मोर वह राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहले जम्मू तथा कश्मीर के देशी राज्य में समाविष्ट था।

२. संघ राज्य क्षेत्र

नाम राज्यक्षेत्र
१. दिल्ली
वे राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहले मुख्यायुक्त के दिल्ली प्रान्त में समाविष्ट थे।
२. हिमाचल प्रदेश
वे राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ मे ठीक पहले इस प्रकार प्रशासित थे मानो कि वे हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर के नामों से मुख्यायुक्त के प्रान्त रहे हों।
३. मनिपुर
वह राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहले इस प्रकार प्रशासित था मानो कि वह मनिपुर के नाम से मुख्यायुक्त का प्रान्त रहा हो।
४. त्रिपुरा
वह राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ मे ठीक पहले इस प्रकार प्रशासित था मानो कि वह त्रिपुरा के नाम से मुख्यायुक्त का प्रान्त रहा हो।
५. अन्डमान और निकोबार द्वीप
वह राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहले अन्डमान और निकोबार द्वीप के मुख्यायुक्त के प्रान्त में समाविष्ट था।