पृष्ठ:भ्रमरगीत-सार.djvu/१७८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
९९
भ्रमरगीत-सार
 

कीजै कहा नंदनन्दन को जिनके है सतभाऊ।
सूरदास प्रभु तन मन अरप्यो प्रान रहैं कै जाऊ॥२५७॥


राग सारंग

मधुकर! महाप्रबीन सयाने।
जानत तीन लोक की बातैं अबलन काज अयाने॥
जे कच कनक-कचोरा भरि भरि मेलत तेल फुलेल।
तिन केसन को भस्म बतावत, टेसू[१] कैसो खेल॥
जिन केसन कबरी[२] गहि सुन्दर अपने हाथ बनाई॥
तिनको जटा धरन को, ऊधो कैसे कै कहि आई?
जिन स्रबनन ताटंक, खुभी अरु करनफूल खुटिलाऊ।
तिन स्रबनन कसमीरी[३] मुद्रा लटकन, चीर झलाऊ[४]
भाल तिलक, काजर चख, नाला नकबेसरि, नथ फूली।
ते सब तजि हमरे मेलन को उज्वल भस्मी खूली[५]
कंठ सुमाल हार मनि, मुक्ता, हीरा, रतन अपार।
ताही कंठ बाँधिबे के हित सिंगी जोगसिंगार॥
जिहि मुख मीत सुभाखत गावत करत परस्पर हास।
ता मुख मौन गहे क्यों जीवैं, घूटैं ऊरध स्वास?
कंचुकि छीन, उबटि घसि चन्दन, सारी सारस चन्द।
अब कँथा एकै अति गूदर क्यों पहिरैं, मतिमन्द?


  1. टेसू=लड़कों का एक उत्सव जो दसहरे के दिन होता है और जिसमें वे एक घास का पुतला लेकर गाते हुए निकलते हैं।
  2. कबरी=वेणी, चोटी।
  3. कसमीरी=स्फटिक की।
  4. झलाऊ=झोलझाल!
  5. खूली=खोली, थैली।

१२